भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) और उनके सहयोगी स्टाफ साथी भरत अरुण और आर श्रीधर के बुधवार को भारत रवाना होने की उम्मीद है, बशर्ते इससे पहले उनकी आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट दो बार नेगेटिव आ जाये. शास्त्री ओवल में चौथे टेस्ट से पहले कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आये थे जिसके बाद से वह चार सितंबर से पृथकवास में हैं. उनका अरुण और श्रीधर के साथ 10 दिन का पृथकवास सोमवार को खत्म होने की उम्मीद है.
हालांकि इन तीनों को ब्रिटेन से भारत के लिये रवाना होने से पहले आरटी-पीसीआर जांच में नेगेटिव आने की जरूरत होगी. फिर उनके इंडियन प्रीमियर लीग के बाद दुबई में कड़े ‘बायो-बबल' से जुड़ने की उम्मीद है जब भारतीय टीम टी20 विश्व कप अभियान के लिये इकट्ठा होगी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘रवि, श्रीधर और अरुण को कोई समस्या नहीं है और उन्हें कोई ज्यादा लक्षण नहीं है. वे सोमवार को अपना आरटी-पीसीआर परीक्षण करायेंगे और अगर सब ठीक रहता है तो वे रवानगी की पूर्व निर्धारित तारीख पर रवाना हो सकते हैं जो 15 सितंबर है। अंतिम फैसला चिकित्सीय टीम द्वारा लिया जाएगा.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
ये भी पढ़ें
* T20I में करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज, केशव महाराज ने रचा इतिहास, देखें पूरी लिस्ट
* ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद Neeraj Chopra का दूसरा सपना भी हुआ पूरा, खुद किया खुलासा
* T20 World Cup के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, जिस खिलाड़ी ने बनाया था चैंपियन, उसे नहीं मिली जगह
* India-England के बीच 5th टेस्ट मैच रद्द, जानें 10 खास बातें
इस बीच भारतीय दल के अन्य सहयोगी स्टाफ सदस्य सोमवार दोपहर को कमर्शियल फ्लाइट से दुबई से होते हुए भारत पहुंचेंगे. आठ सितंबर को पॉजिटिव आने वाले जूनियर फिजियो योगेश परमार कुछ और दिन पृथकवास में रहेंगे और पृथकवास पूरा होने पर ही स्वदेश रवाना होंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड में पांचवां टेस्ट मैच रद्द कर दिया गया था क्योंकि विराट कोहली ने संक्रमण के डर से अपनी टीम को मैदान पर उतारने से इनकार कर दिया था. इस एकमात्र टेस्ट के अगले साल जुलाई में होने की संभावना है लेकिन इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से संपर्क किया है, ताकि उसकी विवाद समिति द्वारा इस मुद्दे का जल्द निपटारा कर दिया जाये.
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं