विज्ञापन

'मैं T20 में 200 रन बनाऊंगा', वैभव सूर्यवंशी ने कर दी भविष्यवाणी! पीटरसन के शो में बोला- गेल का रिकॉर्ड तोड़ना है, VIDEO

वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में 200 रन बनाने की इच्छा जाहिर की है. केविन पीटरसन के शो में उन्होंने कहा कि वह क्रिस गेल के 175 रन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं और पूरे 20 ओवर खेलने पर ऐसा करने का भरोसा भी जताया है.

'मैं T20 में 200 रन बनाऊंगा', वैभव सूर्यवंशी ने कर दी भविष्यवाणी! पीटरसन के शो में बोला- गेल का रिकॉर्ड तोड़ना है, VIDEO
वैभव सूर्यवंशी
@X

भारतीय टीम के युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपना अगला टारगेट तय कर लिया है. वह टी20 क्रिकेट में 200 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनना चाहते हैं. हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के साथ उनके शो 'द स्विच' के ताजा एपिसोड में वैभव सूर्यवंशी ने यह इच्छा जताई है. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि टी20 में दोहरा शतक लगाना उनकी विशेष इच्छाओं में शामिल है. 

वैभव सूर्यवंशी का बयान

वैभव सूर्यवंशी ने केविन पीटरसन के सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं.' जिसके बाद पीटरसन ने उन्हें गेल का रिकॉर्ड याद दिलाया. जिसपर सूर्यवंशी ने कहा, 'हां, मैं उनका रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हूं और 200 रन बनाना चाहता हूं.' उन्होंने आगे कहा, 'अगर मुझे किसी मैच में पूरे 20 ओवर खेलने का मौका मिल गया तो मैं निश्चित रूप से वह रिकॉर्ड तोड़ दूंगा.'

क्रिस गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाए थे नाबाद 175 रन

आईपीएल 2013 के दौरान क्रिस गेल एक अलग ही अंदाज में नजर आए थे. टूर्नामेंट का एक मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पुणे वॉरियर्स के बीच बेंगलुरु में खेला गया था. जहां गेल ने केवल 66 गेंदों में नाबाद 175 रन ठोकते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था. मैच के दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को 13 चौके और 17 खूबसूरत छक्के देखने को मिले थे. 

लहुआन-ड्रे प्रेटोरियस के नाम दर्ज है टी20 में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड 

टी20 फॉर्मेट में फिलहाल सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अफ्रीकी बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रीटोरियस के नाम दर्ज है. जिन्होंने जारी साल के ही अक्टूबर माह में नाइट्स के खिलाफ नाबाद 188 रन बनाते हुए सबको चौंका दिया था. उस दौरान उन्होंने कुल 79 गेंदों का सामना किया था. 

प्रियांश आर्य ने बनाए हैं 181 रन

भारत की तरफ से टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड प्रियांश आर्य के नाम दर्ज है. जिन्होंने जारी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में तमिलनाडु के खिलाफ बनाया था. दिल्ली बनाम तमिलनाडु मुकाबले में उन्होंने 68 गेंदों में 181 रनों की शतकीय पारी खेली थी. 

यह भी पढ़ें- World Record: 149 सालों में जो कभी नहीं हुआ, मुल्डर ने वो कारनामा कर दिखाया, बनाया गजब का रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Vaibhav Sooryavanshi, Kevin Pietersen, Christopher Henry Gayle, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com