विज्ञापन

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में बिहार के मोकामा में पवन सिंह-अक्षरा समेत कौन-कौन पहुंचा, VVIP मेहमानों की पूरी लिस्ट

बिहार में अनंत सिंह की बेटी की शादी में बाहुबलियों के साथ ही राजनेता, भोजपुरी एक्टर, बॉलीवुड एक्टर और सिंगर्स समेत तमाम वीवीआईपी मेहमान मोकामा पहुंचे थे. सड़क पर 10 किमी. लंबा जाम लगा हुआ था. कौन-कौन पहुंचा, देखें.

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में बिहार के मोकामा में पवन सिंह-अक्षरा समेत कौन-कौन पहुंचा, VVIP मेहमानों की पूरी लिस्ट
अनंत सिंह की बेटी की शादी में कतौन-कौन पहुंचा.
NDTV
  • बिहार के बाहुबली अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को बहुत धूमधाम से संपन्न हुई
  • शादी समारोह में करीब पांच लाख से सात लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है
  • शादी में बिहार और यूपी के कई वीवीआईपी नेता और भोजपुरी फिल्मी सितारे भी शामिल हुए
पटना:

बिहार के छोटे सरकार यानी कि बाहुबली अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी बहुत ही धूमधाम से 25 नवंबर को संपन्न हो चुकी है. इस शादी की चर्चा पूरे देश में पिछले लंबे समय से चल रही थी. अनंत सिंह ने बेटी की शादी के भोज में करीब 5-7 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है. बिहार की इस शाही शादी में इतने ज्यादा मेहमान पहुंचे कि 25 नवंबर को नदवा जाने वाली सड़क पर 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया. बारात 100 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची. शिवांगी सिंह की शाही शादी में वीवीआईपी मेहमानों का जमावड़ा लगा था. कौन-कौन पहुंचा जानिए.

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में कौन-कौन पहुंचा?

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए बाहुबली ब्रज भूषण शरण सिंह और यूपी के नेता अमित राय अपने काफिले के साथ पहुंचे.जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह हेलीकॉप्टर से वहां पहुंचे.बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार,रामकृपाल यादव, हुलास पांडेय, लालू यादव के साले साधू यादव, बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर, रवि किशन, मनोज तिवारी,एक्टर सोनू सूद, सिंगर उदित नारायण, भोजपुरी सुपस्टार पवन सिंह, अक्षरा सिंह, विधायक मैथिली ठाकुर भोजपुरी गायक और विधायक गुंजन सिंह, एक्टर खेसारी लाल और नीलमगिरी भी शादी समारोह में मेहमान के रूप में पहुंचे. 

शिवांगी सिंह की शादी की शादी में मेहमानों का जमावड़ा

बेटी शिवांगी सिंह की शादी के भोज के लिए करीब 5 लाख मेहमानों की व्यवस्था अनंत सिंह ने की थी. इस शाही शादी में  हाथी-घोड़ों के साथ अनंत सिंह का अंदाज देखते ही बन रहा था. अनंत सिंह ने अपने जूते पर लगा कीचड़ भी खुद साफ नहीं किया. उसे किसी और शख्स ने साफ किया. पूरा पंडाल खचाखच भरा हुआ था. वहां पैर रखने तक की जगह नहीं थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

हेलीकॉप्टर, कार, ट्रेन, साइकिल, रिक्शा से पहुंचे मेहमान

क्या कार, क्या बाइक और क्या साइकिल और ई रिक्शा, हर वाहन से लोग अनंत सिंह की बेटी की शादी के भोज के लिए पहुंचे थे. दावत खाने के लिए ट्रेन से भी लोग वहां पहुंचे थे. जिसे जो वाहन मिला उससे चल पड़ा. अनंत सिंह की बेटी की शादी की इतनी ज्यादा चर्चा थी कि उसे देखने के लिए पटना, मोकामा समेत पूरे बिहार से मेहमानों का हुजूम उमड़ पड़ा. 

Latest and Breaking News on NDTV

अनंत की बेटी की शादी में महाकुंभ जैसी भीड़

सड़क पर इतनी गाड़ियां थीं कि लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो रहा था.दरअसल अनंत सिंह ने बेटी की शादी के भोज के लिए पूरे बिहार को महा भोज का न्योता दिया था. अनंत के इस ऐलान से बिहार के हर हिस्से से लोग जुटने लगे. शादी में ऐसा जनसैलाब था कि इतनी भीड़ तो महाकुंभ के समय ही देखने को मिली थी.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-अनंत सिंह की बेटी की शादी के दिन किसकी शादी में पहुंचे नीतीश कुमार? पिता RJD से लड़ चुके चुनाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Anant Singh, Anant Singh Daughter Marriage, Anant Singh Daughter Shivangi Singh, Anant Singh Daughter Shivangi Singh Wedding 25 November
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com