पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म 'दूसरा' पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे मानने से इनकार कर दिया है. मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी. सौरव गांगुली का आरोप है कि फिल्म में उनके नेतृत्व, 2002 नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल और लॉर्ड्स में शर्ट उतारकर जश्न मनाने की घटना का जिक्र करते हुए उनके व्यक्तित्व और कमर्शियल अधिकारों का उल्लंघन किया गया है. गांगुली ने इन अधिकारों की रक्षा के लिए हाई कोर्ट का रुख किया है.
दूसरा की रिलीज पर नहीं लगी रोक
जस्टिस दिनेश भट्ट की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि 'बैलेंस ऑफ कन्वीनियंस' फिल्म के निर्माताओं के पक्ष में है, जिसमें एक मध्यम वर्गीय राजस्थानी लड़की की कहानी बताई जा रही है, जो गांगुली से जुड़े कुछ खेल कार्यक्रमों से प्रेरणा लेती है. पीठ ने वादी से कहा, "फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली है और पहली नजर में 'सुविधा का संतुलन' आपके पक्ष में नहीं दिखता. हो सकता है कि आपके कुछ महत्वपूर्ण अधिकार हों, लेकिन फिलहाल हम फिल्म की रिलीज या प्रदर्शन पर रोक नहीं लगाएंगे."
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
पीठ ने मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार के लिए तय कर दी. इस मामले में सौरव गांगुली के साथ लव फिल्म्स एलएलपी भी वादी है. यह कंपनी पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित एक बायोपिक बना रही है. सुनवाई के दौरान फिल्म निर्माताओं की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि फिल्म 'दूसरा' कोई बायोपिक नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता से संबंधित कुछ वीडियो क्लिप्स के उपयोग के लिए आवश्यक अनुमति पहले ही प्राप्त कर ली गई थी.
ये भी पढे़ं- करवाचौथ का गाना, महिलाएं कर रही हैं 25 साल से डांस, अलका, उदित, कविता, अमित, सोनू ने मिलकर बनाया सुपरहिट
सौरव गांगुली के वकील का तर्क
हालांकि, सौरव गांगुली की ओर से पेश वकील ने तर्क दिया कि फिल्म से उनके मुवक्किल के व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन हो सकता है। उन्होंने अदालत को बताया कि फिल्म 'दूसरा' के निर्माण के लिए गांगुली से न तो कोई लाइसेंस लिया गया और न ही उनकी मंजूरी हासिल की गई। वकील ने यह भी कहा कि गांगुली के जीवन पर आधारित एक बायोपिक पहले से निर्माणाधीन है. वकील ने कहा कि फिल्म का प्रचार सौरव गांगुली के नाम पर किया जा रहा है.
फिल्म निर्माताओं की ओर से पेश वकील ने अदालत में कहा कि 2002 की नेटवेस्ट वनडे सीरीज की वीडियो क्लिप्स के आधार पर कोई खिलाड़ी अपने 'व्यक्तित्व के अधिकार' का दावा नहीं कर सकता. उन्होंने यह भी तर्क दिया कि वादियों ने अभी तक फिल्म देखी ही नहीं है और उनकी आपत्तियां केवल अनुमानों पर आधारित हैं.
दूसरा फिल्म के बारे में
उड़ता तीर को टक्कर देने के लिए 23 अक्टूबर को रिलीज हो रही अभिनय देव द्वारा निर्देशित दूसरा फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसकी कहानी 1990 से 2002 तक क्रिकेट टीम के सफर पर है. वहीं दूसरी कहानी तारी की है, जो राजस्थान के एक रूढ़िवादी, पितृसत्तात्मक परिवार में पलने वाली यंग लड़की है, जो गांगुली की बगावत के बाद जश्न को देखकर परिवार समाज की की पाबंदियों के खिलाफ खड़े होने का हौसला जुटाती है. फिल्म में असली क्रिकेट फुटेज का इस्तेमाल किया गया है.
ये भी पढ़ें- अनु मलिक के 5 अंडररेटेड गाने, अभिजीत भट्टाचार्य, सोनू निगम, चित्रा, कुमार सानू ने बनाया 90s में कल्ट
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं