BCCI secretary Jay Shah: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने बुधवार को साफ किया है कि बोर्ड से केंद्रीय अनुबंधित प्राप्त खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से घरेलू सर्किट में रेड-बॉल क्रिकेट खेलना होगा और बीसीसीआई इसके लिए कोई बहाना बर्दाश्त नहीं करेगा. बुधवार को सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के नाम बदलने के मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए शाह ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी टीम प्रबंधन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने से इनकार करता है तो चयनकर्ताओं के अध्यक्ष को खुद फैसला लेने की छूट दी जाएगी. बता दें, बीसीसीआई अध्यक्ष की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब ईशान किशन का मामला सुर्खियों में है. ईशान किशन टीम इंडिया से बाहर हैं और राहुल द्रविड़ ने साफ किया था कि अगर उन्हें टीम इंडिया में वापसी करनी है और खुद को उपलब्ध बताना है तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलना होगा. लेकिन, ईशान किशन ने घरेलू सर्किट में ना खेलने का फैसला लेते हुए हार्दिक पांड्या के साथ अभ्यास करने का फैसला लिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, जय शाह ने कहा कि खिलाड़ियों को पहले ही इस बारे में जानकारी दे दी गई है. जय शाह ने साफ तौर पर कहा है कि अगर कोई खिलाड़ी टीम मैनेजमेंट के आदेशों का पालन नहीं करता है तो टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता को ऐसे खिलाड़ी पर फैसला लेने की खुली छूट दी जाएगी. इससे पहले पीटीआई द्वारा रिपोर्ट किया गया था कि बीसीसीआई भारतीय खिलाड़ियों के लिए आईपीएल में खेलने की इच्छा होने पर कम से कम तीन या चार मैचों के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेलना अनिवार्य कर देगा.
पीटीआई के अनुसार, जय शाह ने कहा,"उन्हें फोन पर पहले ही सूचित कर दिया गया है और मैं पत्र भी लिखने जा रहा हूं कि यदि आपके चयनकर्ताओं के अध्यक्ष, आपके कोच और आपके कप्तान इसके लिए कह रहे हैं तो आपको लाल गेंद से क्रिकेट खेलना होगा." हालांकि, शाह ने कहा कि इन घरेलू टूर्नामेंटों में खिलाड़ियों की भागीदारी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मार्गदर्शन के अनुसार होगी. जय शाह ने कहा,"हमें एनसीए से जो भी सलाह मिलती है - मान लीजिए कि किसी का शरीर सफेद गेंद और लाल गेंद दोनों क्रिकेट को संभालने में सक्षम नहीं है - तो हम उस संबंध में कुछ भी थोपना नहीं चाहते हैं."
उन्होंने कहा, "हर किसी को खेलना होगा, अन्यथा चयन समिति के अध्यक्ष ने मुझे अपने सुझाव दिए हैं और मैं उन्हें खुली छूट देने जा रहा हूं कि वे अपना फैसला स्वतंत्र रूप से ले सकें." शाह ने कहा कि जब खिलाड़ियों को व्यक्तिगत कारणों से छुट्टियों की जरूरत होती है तो उनका समर्थन करना महत्वपूर्ण होता है, जैसा कि स्टार बल्लेबाजा विराट कोहली के मामले में है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए खुद को अनुपलब्ध बना लिया है. जय शाह ने कहा,"अगर कोई 15 साल में पहली बार निजी छुट्टी मांग रहा है तो यह मांगना उसका अधिकार है. विराट उस तरह के खिलाड़ी नहीं हैं कि वह बिना किसी कारण के छुट्टी मांगेंगे. हमें अपने खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए और उन पर भरोसा करना चाहिए."
बीसीसीआई सचिव ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी कि विराट कोहली क्यों बाहर हैं और क्या आने वाले टी20 विश्व कप में विराट कोहली खेलते हुए दिखाई देंगे. शाह ने कहा,"हम विराट के बारे में बाद में बात करेंगे." मोहम्मद शमी भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो चोट के बाद वापसी की राह पर हैं और शाह ने कहा कि जब भी गेंदबाज फिट होगा तो जानकारी प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा, "जब शमी फिट हो जाएंगे तो हम आपको सूचित करेंगे."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं