India vs England 3rd Test: राजकोट में भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में जब इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स मैदान पर उतरेंगे तो एक खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे. यह बेन स्टोक्स के टेस्ट करियर का 100वां मुकाबला है और बेन स्टोक्स इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 16वें खिलाड़ी होंगे. वहीं इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच को लेकर बनी 'हाइप' को कम करने की कोशिश करते हुए कहा कि उपलब्धियां अपनी जगह होती हैं लेकिन वह इस मैच में भारतीय दर्शकों के सामने भारत के खिलाफ खेलने को लेकर उत्साहित हैं. इस आक्रामक बल्लेबाज ने हालांकि मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में अपनी इस उपलब्धि को ज्यादा तवज्जो नहीं देने की कोशिश की. बता दें, हैरदाबाद में दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था, जिसमें बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड ने शुरुआती दो दिन में पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की थी और टीम ने 28 रनों से मैच अपने नाम किया था. हालांकि, सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने वापसी करते हुए 106 रनों से जीत दर्ज की थी. सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राजकोट में सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले बोन स्टोक्स से जब उनके 100वें टेस्ट खेलने की उपलब्धि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,"उपलब्धियां अपनी जगह होती हैं लेकिन मैंने हमेशा भारत के खिलाफ खेलने का लुत्फ उठाया है, क्योंकि इसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा और लोगों की काफी दिलचस्पी होती है." बेन स्टोक्स ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने अभी तक 99 मैचों में 36.34 की औसत से 6251 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 197 विकेट भी लिए हैं. स्टोक्स के अलावा, केवल गारफील्ड सोबर्स और जैक्स कैलिस ही टेस्ट क्रिकेट में 6 हजार से अधिक रन और 150 से अधिक विकेट हासिल करने का अनूठा कारनामा कर पाए हैं.
स्टोक्स ने कहा कि उनका ध्यान अभी परिस्थितियों को समझने और इस महत्वपूर्ण मैच के लिए ठोस रणनीति तैयार करने पर है. उन्होंने कहा,"जब आप विकेट देखते हो तो उसमें कुछ दरार होती हैं. यह समय ही बताएगा कि मैच में उनकी भूमिका होगी या नहीं. मैं पिच के बारे में अभी से बहुत अधिक नहीं सोचना चाहता हूं लेकिन आपके पास रणनीति होनी चाहिए जो आप अपने खिलाड़ियों को बताओगे."
भारत की दूसरे टेस्ट में जीत के नायक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे जिन्होंने नौ विकेट हासिल किए. स्टोक्स से पूछा गया कि क्या उन्होंने इस गेंदबाज के लिए कुछ खास रणनीति बनाई है, उन्होंने कहा,"नहीं वास्तव में ऐसा नहीं है. जसप्रीत बुमराह निसंदेह अविश्वसनीय गेंदबाज है. वह लंबे समय से यह साबित कर रहा है और उसने पहले दो मैच में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया. मुझे लगता है कि हर किसी को केवल बुमराह का सामना करने के बारे में सोचने की बजाय अपने तरीके से खेलना होगा. हमें उसके खिलाफ भी रन बनाने होंगे और हम ऐसा करने की कोशिश करेंगे." उन्होंने कहा,"लेकिन जब आप ऐसा नहीं कर पाते हो तो गेंदबाज को भी श्रेय देना चाहिए और जसप्रीत ने पहले दो मैच में बेजोड़ गेंदबाजी की."
स्टोक्स इस बात से सहमत नहीं दिखे की विराट कोहली और केएल राहुल की अनुपस्थिति का इंग्लैंड को फायदा मिलेगा। कोहली निजी कारणों से पूरी श्रृंखला से बाहर हो गए हैं जबकि राहुल पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. स्टोक्स ने कहा,"राहुल पहले मैच में चोटिल हो गए थे जिसके कारण वह बाहर हो गए. विराट इस श्रृंखला में नहीं खेल रहे हैं. मुझे यह पसंद नहीं है कि इसे हमारे लिए फायदा और भारत के लिए नुकसान के रूप में दिखाया जाए."
उन्होंने कहा"विराट इस सीरीज में क्यों नहीं खेल रहे हैं, इसकी कुछ खास वजह है और इसे किसी टीम के फायदे या नुकसान के रूप में प्रदर्शित नहीं करना चाहिए. विराट के साथ हमारी शुभकामनाएं हैं. आप सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं. उम्मीद है कि वह जल्द ही मैदान पर वापसी करेगा."
यह भी पढ़ें: IND vs ENG Test Series: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, टीम का सबसे अनुभवी स्पिनर चोट के कारण सीरीज से बाहर
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd Test: राजकोट में हो सकता है इन दो खिलाड़ियों का डेब्यू, ऐसा बन रहा समीकरण, जानें कैसा रहेगा मौसम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं