भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में होने वाले सीरीज के तीसरे मुकाबले में दिग्गज स्पिनर आर अश्विन एक खास मुकाम हासिल कर सकते हैं. स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट मैच में 500 विकेट के आंकड़े को छूने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं. अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैचों में 9 विकेट हासिल लिए हैं. अश्विन ने इस सीरीज में अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया है. अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज टेस्ट सीरीज में अभी चार फोर विकेट और फाइव विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं. आर अश्विन ने भारत के लिए अभी तक 97 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23.92 की औसत से कुल 499 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 2.78 की रही. अश्विन टेस्ट करियर में 24 बार फोर विकेट हॉल और 34 बार फाइव विकेट हॉल लेने का कारनामा कर चुके हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राजकोट में अश्विन जैसे ही इंग्लैंड के खिलाफ एक विकेट हासिल करते हैं, वैसे ही वो भारत के लिए टेस्ट में 500 या उससे अधिक विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे. भारत के लिए टेस्ट में अभी तक अनिल कुंबले ही 500 से अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. अनिल कुंबले ने भारत के लिए खेले 132 मैचों में 29.65 की औसत से 619 विकेट हासिल किए हैं, जहां उन्होंने 2.69 की इकॉनमी से रन दिए हैं. कुंबले ने 31 बार फोर विकेट हॉल लिए हैं जबकि 35 बार उन्होंने एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है. अनिल कुंबले के अलावा, सात और गेंदबाज हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है. अनिल कुंबले के अलावा मुथैया मुरलीधरन (800), शेन वार्न (708), जेम्स एंडरसन (695), स्टुअर्ट ब्रॉड (604), ग्लेन मैक्ग्रा (563), कर्टली वॉल्श (519) और नाथन लियोन (517) ने टेस्ट में 500 से अधिक शिकार किए हैं.
बता दें, हैदराबाद में दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था और इसमें भारत को 28 रनों से हार मिली थी. लेकिन टीम इंडिया ने इसके बाद सीरीज के दूसरे मुकाबले में वापसी करते हुए 106 रनों से जीत दर्ज की थी. ऐसे में सीरीज का तीसरा मुकाबला काफी अहम है और दोनों ही देशों की नजरें इस मुकाबले में जीत दर्ज करते सीरीज में बढ़त हासिल करने पर होगी. भारत के लिए यह काम इतना आसान भी नहीं होने वाला है क्योंकि विराट कोहली पहले ही सीरीज से बाहर हैं, जबकि केएल राहुल भी फिटनेस हासिल नहीं करने के चलते इस टेस्ट से बाहर हो गए हैं. माना जा रहा है कि सरफराज खान और ध्रुव जुरेल सीरीज के तीसरे मैच में वापसी कर सकते हैं.
तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमरा (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा* , अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप, देवदत्त पडिक्कल.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd Test: राजकोट में हो सकता है इन दो खिलाड़ियों का डेब्यू, ऐसा बन रहा समीकरण, जानें कैसा रहेगा मौसम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं