विज्ञापन

'तीन साल से बात नहीं की' अब वसीम अकरम ने उठाई इमरान खान के लिए आवाज

इमरान खान के समर्थन में आने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अब पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम का नाम भी शामिल हो गया है.

'तीन साल से बात नहीं की' अब वसीम अकरम ने उठाई इमरान खान के लिए आवाज
वसीम अकरम ने उठाई इमरान खान के लिए आवाज

पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने जेल में बंद टीम के अपने साथी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान इमरान खान की सेहत को लेकर चिंता जताते हुए कहा है कि इस मामले में किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता. पाकिस्तान के बहुत कम दिग्गज क्रिकेटरों ने 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई है. भ्रष्टाचार के कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद इमरान 2022 से जेल में हैं. वह हालांकि अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते रहे हैं.

पूर्व कप्तान अकरम ने ‘द एथलेटिक' से कहा,"मैंने तीन साल से उनसे बात नहीं की है. उनके साथ राजनीतिक तौर पर जो हो रहा है. वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. अदालत अपना काम करती है लेकिन जहां तक उनकी सेहत का सवाल है वहां कोई समझौता नहीं हो सकता."

पिछले सप्ताह वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा भी इमरान को उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की मांग करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों की मुहिम में शामिल हुए थे. इससे पहले करीब 22 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को खुला पत्र लिखकर इमरान को उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने और मानवीय व्यवहार करने की मांग की थी. 

अकरम ने कहा,"इंग्लैंड और अन्य जगहों पर इमरान की स्थिति बेहतर करने के लिए एक मुहिम चल रही है, लेकिन यहां पाकिस्तान में ऐसा हो रहा है या नहीं, मैं निश्चित तौर पर नहीं कह सकता." उन्होंने कहा,"मैं एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर दिल से बात कर रहा हूं, जो उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है."

पूर्व तेज गेंदबाज ने आगे कहा,"वह दोषी हैं या नहीं, जेल में हैं या नहीं इन सब से अलग हमें उनकी सेहत की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए. हमें नहीं पता कि वास्तव में क्या हो रहा है. सरकार कह रही है कि उनकी सेहत ठीक है, लेकिन मैं चिंतित हूं. मुझे उनकी बहुत याद आती है."

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों में इमरान के लंबे समय तक साथी रहे जावेद मियांदाद ने भी हाल में क्रिकेट जगत के इस दिग्गज नेता की सेहत को लेकर चिंता जताई थी.

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज: भारत ने एक ही दिन में जीते पांच मेडल, स्वाति के खाते में आया सिल्वर-ब्रॉन्ज

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट: कितने बजे होगा शुरू, भारत में कहां देख पाएंगे लाइव, बर्मिंघम पर दुनिया भर की नजरें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wasim Akram, Imran Ahmad Khan Niazi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com