विज्ञापन

मुसीबत में क्रिकेटर के लिए खड़ा हुआ क्रिकेटर-इमरान खान के लिए ब्रायन लारा ने उठाई आवाज

इमरान खान के सपोर्ट में ब्रायन लारा ने भी आवाज उठाई है. उनका कहना है कि इमरान खान के खिलाफ पाकिस्तान की सरकार को इंसानियत दिखानी चाहिए.

मुसीबत में क्रिकेटर के लिए खड़ा हुआ क्रिकेटर-इमरान खान के लिए ब्रायन लारा ने उठाई आवाज
ब्रायन लारा और इमरान खान

अदियाला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान के सपोर्ट में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा भी आ गए हैं. उनका मानना है कि इमरान खान के खिलाफ पाकिस्तान की सरकार को इंसानियत दिखानी चाहिए. क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक 57 वर्षीय लारा का कहना है, 'यह हमारे खेल के एक दिग्गज के लिए बुनियादी मानवीय संवेदना है.' उनसे पहले भी कई खिलाड़ी इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर आवाज उठा चुके हैं. जिसमें भारतीय पूर्व कप्तान कपिल देव के साथ-साथ सुनील गावस्कर, पूर्व पाक दिग्गज जावेद मियांदाद और मोइन खान एवं ग्रेग चैपल, इयान चैपल, क्लाइव लॉयड, एलन बॉर्डर, माइकल एथर्टन, नासिर हुसैन, माइकल ब्रेयरली, डेविड गोवर, स्टीव वॉ, जॉन राइट, किम ह्यूजेस और बेलिंडा क्लार्क सहित कई देशों के पूर्व दिग्गजों का नाम शामिल है.

अगस्त 2023 से अदियाला जेल में बंद हैं इमरान खान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं पीटीआई के संस्थापक इमरान खान अगस्त 2023 से रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल में बंद हैं. हाल के दिनों में उन्हें सेहत से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा है. जिसके बाद दुनियाभर के कई खिलाड़ी उनके सपोर्ट में आए हैं. उनका मानना है कि जेल में बंद पूर्व पाक क्रिकेटर को जरूरी इलाज मिलने चाहिए. 

इमरान खान के ऊपर लगे हैं कई सारे आरोप 

इमरान खान के ऊपर कई सारे आरोप लगे हैं. जिसमें भ्रष्टाचार, सरकारी तोहफे बेचने और देश के गोपनीय दस्तावेज को लीक करने संबंधित जैसे 100 से अधिक मामले दर्ज हैं. 

पाकिस्तान को वर्ल्ड कप का खिताब जीता चुके हैं इमरान खान

खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान की टीम ने महज एक बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है, जो कि इमरान खान की अगुवाई में ही टीम के हाथ में आई थी. वर्ल्ड कप 1992 का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेला गया था. जहां पाकिस्तान की टीम 22 रनों से जीत हासिल करने में कामयाब रही थी. 

यह भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट के 10 सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज, स्टुअर्ट ब्रॉड की लिस्ट में भारतीय स्टार को भी मिला मौका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Brian Lara, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com