विज्ञापन

वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे: दिल्ली-जयपुर, कोटा-रतलाम, सूरत तक का रास्ता खुला, हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी

वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे रूट दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा है. इससे दिल्ली, जयपुर, कोटा, रतलाम और सूरत समेत 20 बड़े शहर एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़ जाएंगे. पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन किया है.

वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे: दिल्ली-जयपुर, कोटा-रतलाम, सूरत तक का रास्ता खुला, हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी
Vadodara Mumbai Expressway : पीएम मोदी ने वडोदरा मुंबई एक्सप्रेसवे के दो सेक्शन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के दो सेक्शन का उद्घाटन किया. 379 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे का अब तक लगभग 150 किमी हिस्सा वडोदरा से नवसारी तक) चालू हो चुका है. पीएम मोदी ने मंगलवार को गुजरात में वडोदरा से भरूच, अंकलेश्वर और सूरत-नवसारी (किम-एना-गंदेवा) तक का हिस्सा ट्रैफिक के लिए खोला. वहीं दक्षिण गुजरात के वलसाड-वापी और महाराष्ट्र के पालघर, विरार और नवी मुंबई के JNPT वाले हिस्सों में निर्माण कार्य अभी चल रहा है. पूरा एक्सप्रेसवे 2027–2028 तक पूरा हो सकता है.

वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा

8 सितंबर से चालू किम-एना सेक्शन 36 किमी लंबा है, जो किम इंटरचेंज से एना इंटरचेंज सूरत के करीब तक है. जबकि गांदेवा-एना खंड में 27.5 किमी के एना इंटरचेंज से गांदेवा-खारेल इंटरचें तक जाता है, जो नवसारी के पास है. 8 लेन के एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का ये लगभग 63.5 किमी का हिस्सा है. गुजरात में इन दोनों हिस्सों के निर्माण में 7689 करोड़ की लागत से किया गया है. यह वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा है.

वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे का रूट

वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे से सूरत और नवसारी को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.यह नया कॉरिडोर सूरत, किम, कडोदरा, बारदोली और नवसारी के क्षेत्रों को बिना ट्रैफिक में फंसे हाईस्पीड कनेक्टिविटी देता है. वडोदरा से नवसारी तक एक्सप्रेसवे चालू होने से वडोदरा, भरूच, अंकलेश्वर, किम-सूरत–नवसारी तक का पूरा हिस्सा चालू हो गया है. इससे अहमदाबाद से नवसारी तक सीधे एक्सप्रेसवे नेटवर्क तैयार चालू हो जाएगा. इस एक्सप्रेसवे से पुराना मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे (NH-48) पर भारी वाहनों और ट्रैफिक का भारी दबाव घटेगा. दक्षिण गुजरात के टेक्सटाइल, हीरा और केमिकल इंडस्ट्री (सूरत, दाहेज, अंकलेश्वर, हजीरा) जैसे बंदरगाहों और बाजारों तक माल ढुलाई में समय और फ्यूल की भारी बचत होगी.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से लिंक

वड़ोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे 1350 किमी लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे यानी NE-4 का एक हिस्सा है. DND, सोहना, कुंडली-मानेसर-पलवर (KMP) और वडोदरा से यह जुड़ता है.यह रूट हरियाणा, राजस्थान में दौसा, कोटा, मध्य प्रदेश के रतलाम, मंदसौर से गुजरते हुए गुजरात के दाहोद, गोधरा और वड़ोदरा तक जाता है. वडोदरा-विरार-जेएनपीटी खंड वडोदरा से प्रारंभ होगा. ये सूरत, नवसारी, वापी-विरार होते हुए सीधे मुंबई (JNPT, नवी मुंबई) तक जाएगा.

वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे का किससे लिंक 

  • अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे: वडोदरा में ये सीधे NE-1 से लिंक होगा.इससे अहमदाबाद और गांधीनगर तक सीधी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी.
  • KMP एक्सप्रेसवे और DND फ्लाईवे: दिल्ली-एनसीआर में वेस्टर्न पेरिफेरल (KMP) और DND फ्लाईवे से जुड़कर पूरे उत्तर भारत के ट्रैफिक को बाईपास मिलेगा.
  • बांदीकुई-जयपुर: राजस्थान में ये दिल्ली-मुंबई रूट से सीधे जयपुर को जोड़ता है.
  • फरीदाबाद-जेवर एयरपोर्ट लिंक: दिल्ली एनसीआर से जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सीधे एक्सप्रेसवे से लिंक होगा.
  • इंदौर-उज्जैन: मध्य प्रदेश में गरोठ, उज्जैन, इंदौर 4 लेन लिंक से मालवा क्षेत्र इस एक्सप्रेसवे से जुड़ा है.
  • मुंबई-नागपुर समृद्धि और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे : महाराष्ट्र की ओर से अमाने, विरार और JNPT पर ये मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से लिंक 
     

ये भी पढ़ें - दादरी नोएडा से नवी मुंबई तक तेज रफ्तार, PM मोदी ने पूरे वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का किय उद्घाटन, वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे भी शुरू 

ये भी पढ़ें - लखनऊ से नए एक्सप्रेसवे का ऐलान, दिल्ली-नोएडा से आगरा-मथुरा तक कनेक्टिविटी, पूर्वांचल में अयोध्या-आजमगढ़, गाजीपुर तक खुलेगा रास्ता

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vadodara Mumbai Expressway, Delhi Mumbai Expressway, PM Modi, PM Modi Vadodara Visit, Vadodara News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com