विज्ञापन

"इमरान खान भ्रष्ट नहीं हैं", बेटों का इंटरव्यू देखकर रो पड़े जावेद मियांदाद, पूर्व पाक दिग्गज का छलका दर्द

Javed Miandad on Imran Khan Sons Interview: जावेद मियांदाद ने इमरान खान के प्रभाव को बहुत करीब से देखा है, वे दोनों पाकिस्तान क्रिकेट के उस दौर का हिस्सा थे जब पाक टीम दुनिया की सबसे खतरनाक टीमों में से एक मानी जाती थी.

"इमरान खान भ्रष्ट नहीं हैं", बेटों का इंटरव्यू देखकर रो पड़े जावेद मियांदाद, पूर्व पाक दिग्गज का छलका दर्द
Javed Miandad on Imran Khan

Javed Miandad react on Imran Khan Sons Interview:  इमरान खान के बेटों के साथ स्काई स्पोर्ट्स के इंटरव्यू की खबर दुनिया भर में फैलने के एक दिन बाद, पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज जावेद मियांदाद ने इमरान खान की हालत के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू के दौरान भावुक हो गए. मियांदाद ने नैरेटिव यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "वह एक ईमानदार इंसान हैं.  वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो भ्रष्टाचार में शामिल हों, वरना उन्होंने बहुत कुछ किया होता. अगर आप उन्हें बाहर आने देंगे तो क्या होगा? क्या वह किसी को खा जाएंगे या नुकसान पहुंचाएंगे? वह भी किसी के बेटे हैं. मैं हमेशा सोचता हूं कि वह क्या कर रहे होंगे," 

बता दें कि जावेद मियांदाद ने इमरान खान के प्रभाव को बहुत करीब से देखा है. वे दोनों पाकिस्तान क्रिकेट के उस दौर का हिस्सा थे जब वह दुनिया की सबसे खतरनाक टीमों में से एक मानी जाती थी. इमरान खान बाद में देश के प्रधानमंत्री बने, लेकिन अब वे जेल में हैं. भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद से 73साल के इमरान 2023 से रावलपिंडी की जेल में बंद हैं. हाल ही में उन्हें जेल वापस भेजने से पहले इस्लामाबाद में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया था.

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक रहे हैं. उनकी कप्तानी में पाक टीम ने 1992 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था. गुरुवार को, लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के लंच ब्रेक के दौरान इमरान खान के बेटों, सुलेमान और कासिम खान, ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल एथरटन को एक इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में इमरान खान के बेटों ने खुलकर बात की और बताया कि पाकिस्तान सरकार उनके पिता की जान लेने की कोशिश कर रही है.

इमरान के बेटे कासिम ने इंटरव्यू में कहा, "वे अब किसी खास रणनीति के तहत काम नहीं कर रहे हैं, यह साफ नहीं है कि वे क्या कर रहे हैं, बस खुलेआम उन्हें वहां मारने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें जितना हो सके लंबे समय तक कैद में रखना और उनकी आवाज दबाना चाहते हैं. पिछली बार जब वे हमारी आंटियों या किसी और से बात कर पाए थे, तो उन्होंने बताया था कि हाल ही में हालात बहुत खराब हो गए हैं. वे इसकी तुलना उन दूसरे राजनीतिक कैदियों से कर रहे हैं जिन्हें मार दिया गया या जिनकी जेल में मौत हो गई. अभी हालात पहले से कहीं ज्यादा खराब हैं; उन्हें दिन में 23 घंटे से ज़्यादा समय के लिए एक सेल में पूरी तरह अकेला रखा जा रहा है."

ये भी पढ़ें- रुमेश पथिरागे नंबर 4, नीरज चोपड़ा टॉप 5 से बाहर, सबसे ज्यादा 92 मीटर दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- कोलंबो टेस्ट पर गौतम गंभीर का आया पहला रिएक्शन, जीता हुआ मैच ड्रॉ होने पर तोड़ी चुप्पी

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स में खिलाड़ियों की सुविधाओं से नाराज बीसीसीआई, भारत की 'B' टीम भेजने का कर रहा विचार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Imran Ahmad Khan Niazi, Javed Miandad, England, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com