विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2022

राशिद खान या वानिन्दु हसरंगा, T20 वर्ल्ड कप में कौन करेगा बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा परेशान, पोंटिंग ने बताया

Wanindu Hasaranga, Rashid Khan, Ricky ponting, T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का आगाज अक्टूबर में होने वाला है. ऐसे में फैन्स जल्द से जल्द इस मेगा टूर्नामेंट के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं,

राशिद खान या वानिन्दु हसरंगा, T20 वर्ल्ड कप में कौन करेगा बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा परेशान, पोंटिंग ने बताया
राशिद खान या हसरंगा, कौन होगा सबसे ज्यादा खतरनाक

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का आगाज अक्टूबर में होने वाला है. ऐसे में फैन्स जल्द से जल्द इस मेगा टूर्नामेंट के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, अब जब टूर्नामेंट के शुरू होने में एक महीने से भी कम का समय बचा है तो पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने उन खिलाड़ियों के बारे में बात की है जो आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में अपने परफॉर्मेंस से प्रभाव छोड़ सकते हैं. पोंटिंग ने (Wanindu Hasaranga v Rashid Khan) राशिद खान और श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा को लेकर अपनी बात सभी के सामने रखे हैं  और बताया है कि दोनों स्पिनरों में इस बार टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के सामने कौन सबसे ज्यादा चुनौती पेश कर पाएगा. 

आईसीसी (ICC) रिव्यू के ताजा अंक में पोंटिंग ने कहा, राशिद खान ने एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ बीबीएल में 5-6 साल खेले, लंबे समय से दुनिया में नंबर 1 रैंकिंग वाले टी 20 गेंदबाज हैं, इसलिए राशिद खान आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा परफॉर्मेंस कर सकते हैं. पोंटिंग ने कहा कि श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिन्दु हसरंगा को लेकर भी कहा कि, यकीनन हसरंगा एक बेहतरीन स्पिनर है और बल्लेबाजों को उनसे बचकर रहना होगा, लेकिन मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में राशिद पहले खेल चुके हैं और उन्हें यहां की पिचों के बारे में पता है., इसका फायदा ज्यादा राशिद उठा सकते हैं. 

बता दें कि राशिद खान को टी20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक माना जाता है. इसके अलावा वानिंदु हसरंगा ने भी अपनी गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों के अंदर डर का माहौल जरूर पैदा कर दिया है.  राशिद खान और हसरंगा टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी-अपनी टीमों के लिए काफी अहम है. दोनों एक जैसे प्लेयर हैं. टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्टूबर से होगा. 

दुनिया में हार्दिक बेस्ट ऑलराउंडर हैं या बेन स्टोक्स, पाकिस्तानी पूर्व कप्तान ने सुनाया अपना फैसला, video

Ind vs Aus 2nd T20I: सूर्यकुमार ने बुमराह को लेकर किया चिंताओं को खारिज, स्टार बल्लेबाज ने पेसर को लेकर दिया नया अपडेट

स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashid Khan, Pinnaduwage Wanindu Hasaranga De Silva, Ricky Ponting, Hardik Himanshu Pandya, ICC T20 World Cup 2022, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com