विज्ञापन
20 days ago

Gold-Silver Price Today 3 February 2026 Highlights: सोना और चांदी के दाम में पिछले 5 दिनों से रिकॉर्ड गिरावट के बाद आज मंगलवार (3 फरवरी 2026) को उछाल देखा गया है. भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बनी सहमति से जोड़कर देखा जा रहा है. इससे पहले चांदी 4.20 लाख/किलो के अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 2 लाख रुपये तक टूट के कगार पर पहुंच गई थी, जबकि सोना भी 1.93 लाख रुपये/10 ग्राम से गिर कर 1.43 लाख रुपये के करीब आ गया था. आज 3 फरवरी, मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतें चढ़ी हैं और अब भी निवेशकों की नजर इस पर बनी हुई है. 29 जनवरी को रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद से सोने-चांदी के दाम में गिरावट (Gold-Silver Prices Crash) लगातार देखी जा रही थी. चांदी में तो ये अब तक की सबसे बड़ी गिरावट बताई गई. 2 फरवरी, सोमवार को ही कारोबार के दौरान वायदा बाजार में 3 बार लोअर सर्किट लगा था, जबकि बजट वाले दिन यानी 1 फरवरी को भी इसमें 3 बार लोअर सर्किट लगा था. अब एक बार फिर इसमें तेजी दिख रही है.

यहां हम इस लाइव ब्‍लॉग (Gold Silver live Blog) में हम आपको सोने-चांदी से जुड़ा हर छोटा-बड़ा अपडेट बताएंगे. एक्‍सपर्ट्स की राय भी बताएंगे और अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी का भाव भी बताएंगे. 

Gold, Silver Rate Today, 3 February 2026 UPDATES:

Gold silver Prices: सोना-चांदी की कीमत का हाल जानिए

चांदी-सोना की कीमत में यह उछाल तीन दिन की तेज गिरावट के बाद आया, जिसमें चांदी की कीमतें 1,44,500 रुपये, या लगभग 36 प्रतिशत गिरकर 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आ गईं - जो 29 जनवरी को दर्ज किया गया इसका आज तक का सबसे ऊंचा स्तर था.

सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 5,000 रुपये, या 3.3 प्रतिशत बढ़कर 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो सोमवार के बंद भाव 1,52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक है.

तेजी के दौर के बाद निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली की होड़ बढ़ने के कारण सोना 29 जनवरी को अपने रिकॉर्ड उच्चस्तर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से 30,300 रुपये, या लगभग 17 प्रतिशत गिर गया था.

Gold silver Prices: हाल के नुकसान की सोना-चांदी ने की भरपाई

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सोने ने मंगलवार को अपने हाल के कुछ नुकसान की भरपाई की, जब रिकॉर्डतोड़ तेजी के बाद तेज गिरावट आई थी. इससे कीमतें चार सप्ताह के निचले स्तर पर आ गई थीं. चांदी में भी तेजी आई, जिसे दो दिन की भारी बिकवाली के बाद लिवाली का समर्थन मिला.’’

Gold silver Prices: सोमवार को दिल्ली में चांदी की कीमत में आई थी 52 हजार की गिरावट

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमतें 24,000 रुपये, या 9.23 प्रतिशत बढ़कर 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) हो गईं. सोमवार को यह 52,000 रुपये की गिरावट के बाद 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

Gold silver Prices: दिल्ली में सोना 1.57 लाख प्रति 10 ग्राम तो चांदी 2.84 लाख रुपए किलो

मजबूत वैश्विक संकेतों और कमजोर डॉलर के बीच चांदी और सोने की कीमतों में तीन दिन की तेज गिरावट का माहौल मंगलवार को खत्म हो गया और राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में इनमें मजबूत उछाल आया. इस दौरान चांदी 24,000 रुपये बढ़कर 2.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई तथा सोना 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम की ऊंचाई पर जा पहुंचा.

Gold silver Prices: दिल्ली में चांदी की कीमत 24 हजार रुपए प्रति किलो बढ़ी

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में चांदी और सोने की कीमतों में तीन दिन की भारी गिरावट के बाद तेजी से उछाल आया, जिसमें चांदी की कीमत 24,000 रुपये बढ़कर 2.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि वैश्विक संकेतों में मजबूती और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने के बीच सोने की कीमत 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई.
सोर्स- PTI

Gold silver Prices @ 6:30 PM: इस समय कितनी है सोना-चांदी की कीमत

Gold silver Prices live on 3 February 2026: मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे मार्च डिलीवरी वाली चांदी 31,416 रुपए बढ़कर 2,67,677 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई. दूसरी ओर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का भाव 8,228 रुपए बढ़कर 1,52,219 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. 

Gold silver Prices @ 5:30 PM : सोना-चांदी के दाम कहां तक बढ़े?

Gold silver Prices live on 3 February 2026: मंगलवार को कारोबार के दौरान सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ा का दौर जारी है. दोपहर बाद करीब 5.30 बजे मार्च डिलीवरी वाली चांदी 28,139 रुपए बढ़कर 2,64,40 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई. इससे पहले शाम तीन बजे चांदी की कीमत 29,621 रुपये बढ़कर 2,65,882 रुपये/किलो पर थी. ऐसे में बीते एक घंटे में चांदी की कीमत में थोड़ी गिरावट आई है. वहीं दूसरी ओर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का भाव 7,809 रुपए बढ़कर 1,51,800 रुपए प्रति 10 ग्राम है. करीब डेढ़ घंटे पहले सोने की कीमत 7,954 रुपये तक चढ़ कर 1,51,945 रुपये/10 ग्राम के पार पहुंच गया था.

Gold silver Prices: सोना-चांदी की कीमत से आम लोगों पर क्या असर?

एक ग्राहक ने कहा कि हम पहले भारी सोने की ज्वेलरी खरीदते थे, लेकिन अब कीमतों की वजह से हल्की ज्वेलरी खरीद रहे हैं. इस शादी के सीजन में इसका असर बजट पर पड़ा है. वहीं, एक और ग्राहक ने कहा कि हम भारी सोने की ज्वेलरी खरीदने वाले थे और हमारा बजट लगभग 5 लाख था, लेकिन अब मुझे लगता है कि मौजूदा कीमतों की वजह से हम हल्की ज्वेलरी खरीदेंगे.

Gold silver Prices @ 4:00 PM : सोना-चांदी के दाम कहां तक बढ़े?

Gold silver Prices live on 3 February 2026: मंगलवार को कारोबार के दौरान सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ा का दौर जारी है. दोपहर बाद करीब 4 बजे मार्च डिलीवरी वाली चांदी 28,298 रुपए बढ़कर 2,64,559 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई. इससे पहले शाम तीन बजे चांदी की कीमत 29,621 रुपये बढ़कर 2,65,882 रुपये/किलो पर थी. ऐसे में बीते एक घंटे में चांदी की कीमत में थोड़ी गिरावट आई है. वहीं दूसरी ओर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का भाव 7,954 रुपये तक चढ़ कर 1,51,945 रुपये/10 ग्राम के पार पहुंच गया है.

Gold-Silver Closing rates in Chennai: चेन्नई में सोने-चांदी का भाव

Gold-Silver rates in Chennai Today: चेन्नई के सर्राफा बाजार में आज मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को कारोबार की समाप्ति पर सोने और चांदी के भाव ऐतिहासिक स्तर पर दर्ज किए गए हैं. 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1.42 लाख के पार निकल गई है, वहीं चांदी ने ₹3 लाख प्रति किलो का बड़ा आंकड़ा छू लिया है.

चेन्नई के सर्राफा बाजार के आज मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को क्‍लोजिंग भाव: -

  • 22 कैरेट सोना: ₹1,42,700 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: ₹1,22,100 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: 300000 प्रति किलो

Source: PTI

Gold-IBJA Rates Live Today: 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव क्‍या चल रहा?

IBJA Gold Prices Today Live: इंडियन बुलियन ज्‍वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,710 रुपये/10 ग्राम चल रहा है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,38,050 रुपये/10 ग्राम, जबकि 18 कैरेट सोने का भाव 1,13,030 रुपये/10 ग्राम के करीब चल रहा है. 

Gold silver Prices @ 3:00 PM : चांदी और सोने के दाम कहां तक बढ़े?

Gold silver Prices live on 3 February 2026: सोने-चांदी के दाम मंगलवार को कारोबार के दौरान बढ़ते जा रहे हैं. दोपहर करीब 3 बजे मार्च डिलीवरी वाली चांदी 29,621 रुपये बढ़कर 2,65,882 रुपये/किलो के पार पहुंच गई. वहीं दूसरी ओर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का भाव 7,821 रुपये तक चढ़ गया और 1,51,812 रुपये/10 ग्राम के पार पहुंच गया है. 

Gold silver Prices Live: 28,000 चढ़कर 2.64 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने का भाव क्‍या चल रहा?

Gold silver Prices live on 3 February 2026: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़त देखी जा रही है. मंगलवार को सोना-चांदी महंगा होता जा रहा है. दोनों ही धातुओं की कीमत में जबरदस्‍त उछाल देखा जा रहा है. दोपहर 1:40 बजे मार्च डिलीवरी वाली चांदी 28,572 रुपये के उछाल के साथ 2,64,833 रुपये/किलो के पार पहुंच गई. वहीं दूसरी ओर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का भाव 8,453 रुपये तक चढ़ गया. 2 अप्रैल को डिलीवरी वाले सोने का भाव 1,52,443 रुपये/10 ग्राम के पार पहुंच गया है. 

Gold Silver Prices Hike Reason Live: सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने के 3 बड़े कारण

Gold Silver Rates Hike Today Live: सोने-चांदी के दाम बढ़ने के पीछे 3 बड़े कारण बताए जा रहे हैं. के डिया एडवायजरी ने इन कारणों में निवेशकों का रुझान बढ़ने को बड़ा फैक्‍टर बताया है. 

  1. सस्ता सोना खरीदने की होड़: भारी गिरावट के बाद सोने और चांदी के दाम काफी निचले स्‍तर पर आ गए थे, ये निवेशकों को आकर्षक लगा, जिससे उन्‍होंने निचले भाव पर जमकर खरीदारी की.
  2. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: भले ही बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों की ओर से गोल्‍ड रिजर्व बढ़ाने का सिलसिला जारी है, जिससे कीमतों को बड़ा सपोर्ट मिला है.
  3. सुरक्षित निवेश की मांग: अमेरिका में राजकोषीय जोखिम (Fiscal Risk) और फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच निवेशकों का भरोसा एक बार फिर सुरक्षित निवेश (Safe-haven) के रूप में सोने पर बढ़ा है.

Gold Silver Prices Live Today: सोने-चांदी की कीमतें क्‍यों बढ़ी?

Gold Silver Rates Hike Today Live: पिछले दो दिनों की भारी गिरावट के बाद सोने के बाजार में एक बार फिर चमक लौट आई है. निचले स्तरों पर निवेशकों की भारी खरीदारी (Bargain Hunting) के चलते सोने की कीमतों में 2% से ज्यादा का उछाल देखा गया है. दशक की सबसे बड़ी गिरावट के बाद रिकवरी देखी जा रही है. केडिया एडवायजरी के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट में भी सोना 4,770 डॉलर/औंस के स्तर को पार कर गया. पिछले सत्र में सोने में करीब 5% की गिरावट आई थी, जो पिछले एक दशक की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक थी. अब इस गिरावट को खरीदारी के मौके के रूप में देखते हुए निवेशकों ने बाजार में वापसी की है. 

Gold silver price today live: दिल्‍ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में क्‍या भाव चल रहा सोना-चांदी?

Gold silver prices in Delhi, Mumbai, Chennai, Kolkata: देश के 4 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1.42 लाख/10 ग्राम से 1.43 लाख/10 ग्राम के करीब चल रहा है. 

  1. दिल्ली: ₹1,42,640
  2. मुंबई: ₹1,42,890
  3. चेन्नई: ₹1,43,300
  4. कोलकाता: ₹1,42,700

Gold silver Prices live today: 20,000 रुपये तक चढ़ गई चांदी, सोना भी 7,300 तक बढ़ा

Gold silver Prices live on 3 February 2026: मंगलवार 3 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्‍त उछाल देखा जा रहा है. दोपहर 12 बजे मार्च डिलीवरी वाली चांदी 20,639 रुपये के उछाल के साथ 2,56,900 रुपये/किलो के पार पहुंच गई. वहीं दूसरी ओर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का भाव 7,300 रुपये चढ़ गया. 2 अप्रैल को डिलीवरी वाले सोने का भाव 1,51,290 रुपये/10 ग्राम के पार पहुंच गया. 

Gold Silver rate today live: 1 झटके में 16,000 रुपये तक चढ़ गई चांदी, सोना भी 5,500 तक बढ़ा

Gold silver rate today live on 3 February 2026: मंगलवार 3 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. सुबह करीब 11:24 बजे मार्च डिलीवरी वाली चांदी 16,567 रुपये की बढ़त के साथ 2,52,828 रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड होती दिखी. वहीं दूसरी ओर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के भाव में भी करीब 5,500 रुपये की बढ़त देखी गई. सुबह 11:24 बजे 2 अप्रैल को डिलीवरी वाले सोने का भाव 1,49,420 रुपये/10 ग्राम के पार पहुंच गया. 

Gold-Silver Price Live: सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का भाव

Spot Gold-Silver Prices Live Today: वायदा बाजार में सोने-चांदी के भाव में जहां आज तेजी देखी जा रही है. वहीं सोने-चांदी के स्‍थानीय बाजारों में कीमती धातुओं के भाव सोमवार की तुलना में लगभर स्थिर हैं. 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,750 रुपये/10 ग्राम के करीब चल रहा है, जो कि पिछले भाव से 142 रुपये कम हैं. वहीं चांदी के दाम पिछले भाव से 200 रुपये सस्‍ता करीब 2,80,000 रुपये/किलो के करीब चल रहा है. बता दें कि स्‍थानीय बाजार में ये भाव, MCX के भाव से काफी अलग होते हैं.  

Gold-Silver Prices Today: इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी का भाव चढ़ा

Gold silver price today live: अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के भाव में तेजी देखी गई थी. COMEX पर मंगलवार सुबह सोना 137 डॉलर या करीब 3% उछाल के साथ 4,789 डॉलर/औंस पर ट्रेड करता दिखा था, जबकि चांदी 5.81% या 4.4 डॉलर के उछाल के साथ 81 डॉलर/औंस के पार ट्रेड कर रहा था.

Gold Price Live @ 10:00 am: सोने का भाव भी चढ़ा

ट्रेड डील के बाद सोने में भी तेजी देखी गई. MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 3.37% या 4707 रुपये की बढ़त के साथ 1,48,698 रुपये/10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है. 

Gold-Silver Prices Live: 3 फरवरी को सोने-चांदी का भाव

आज 3 फरवरी को डिलीवरी वाला सोना 1,41,693 रुपये/10 ग्राम चल रहा है. वहीं चांदी 2.5 लाख के पार पहुंच गई है. मार्च‍ डिलीवरी वाली चांदी का भाव 2,50,436 रुपये/किलो पर चल रहा है. 

Silver Prices 3 February: आज क्‍या है चांदी का भाव?

चांदी का भाव 3 फरवरी, 2026 को करीब 2.37 लाख रुपये/किलो पर आ गया. 29 जनवरी, गुरुवार को चांदी ने 4.20 लाख रुपये/किलो का भाव पार करते हुए अपना रिकॉर्ड हाई बनाया था, जहां से ये 1.83 लाख रुपये टूटकर 2.37 लाख रुपये के भाव पर आ गया है.  

Gold Prices 3 February: आज क्‍या है सोने का भाव?

सोने का भाव 3 फरवरी, 2026 को 1.41 लाख रुपये के करीब है. 29 जनवरी को सोने ने 1.93 लाख रुपये का भाव पार करते हुए अपना रिकॉर्ड हाई बनाया था, जहां से ये 56 हजार रुपये से ज्‍यादा टूटकर  2 फरवरी को 1.37 लाख रुपये पर पहुंच गया था, जहां से थोड़ी रिकवरी दिखी. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com