विज्ञापन

VIDEO: अतिक्रमण हटवाकर क्रिकेट के मैदान में उतरे ज्योतिरादित्य सिंधिया, जड़ दिया जोरदार SIX

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज देखने को मिला. युवाओं की शिकायत पर उन्होंने खेल मैदान से अतिक्रमण हटवाया और फिर खुद मैदान में उतरकर क्रिकेट खेला. सिंधिया ने एक जोरदार सिक्स लगाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

VIDEO: अतिक्रमण हटवाकर क्रिकेट के मैदान में उतरे ज्योतिरादित्य सिंधिया, जड़ दिया जोरदार SIX

Jyotiraditya Scindia Cricket Video: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में अनोखा नजारा देखने को मिला. पहले तो युवाओं की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खेल मैदान से अतिक्रमण हटवाया, फिर खुद मैदान में उतरकर क्रिकेट खेलने लगे. सिंधिया का यह अंदाज युवाओं को इतना पसंद आया कि तालियों और नारों से पूरा मैदान गूंज उठा. उनका एक जोरदार सिक्स अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

युवाओं की शिकायत पर तुरंत एक्शन

दरअसल, केंद्रीय मंत्री सिंधिया मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के ईसागढ़ क्षेत्र के डूंगरसरा गांव में दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान युवाओं ने खेल मैदान पर अतिक्रमण की शिकायत की. युवाओं ने बताया कि अतिक्रमण के कारण वे खेल नहीं पा रहे हैं. सिंधिया ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और मौके पर ही प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दे दिए.

एक घंटे में मैदान से हटा अतिक्रमण

शिकायत मिलते ही सिंधिया ने कलेक्टर साकेत मालवीय और पुलिस अधीक्षक को फोन कर तुरंत अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए. प्रशासन हरकत में आया और राजस्व विभाग की टीम ने महज एक घंटे के भीतर खेल मैदान को अतिक्रमण से मुक्त करा दिया. इतनी तेज कार्रवाई से गांव के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई.

मैदान में उतरे सिंधिया, खेला क्रिकेट

अतिक्रमण हटने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद युवाओं के साथ मैदान में उतर आए. उन्होंने न सिर्फ खिलाड़ियों से बातचीत की, बल्कि बल्ला थामकर क्रिकेट भी खेला. इस दौरान सिंधिया ने एक जोरदार सिक्स जड़ा, जिसे देखकर मैदान में मौजूद युवा झूम उठे.

सबस्टेशन शिलान्यास के दौरान हुआ घटनाक्रम

दरअसल, सिंधिया डूंगरसरा गांव में विद्युत सबस्टेशन के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. कार्यक्रम से पहले ही गांव के खिलाड़ी उनके पास पहुंच गए और खेल मैदान की समस्या बताई. युवाओं की नाराजगी और नारेबाजी को देखते हुए सिंधिया ने बिना देर किए कार्रवाई का भरोसा दिया और उसे मौके पर ही पूरा कर दिखाया.

खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

मैदान में अपने सांसद और केंद्रीय मंत्री को क्रिकेट खेलते देख खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. युवाओं ने कहा कि सिंधिया ने न सिर्फ उनकी समस्या सुनी, बल्कि खेल के जरिए उनका हौसला भी बढ़ाया. इस पहल से गांव के युवाओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिला.

गांव में चर्चा का विषय बना सिंधिया का अंदाज

ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह अंदाज अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग कह रहे हैं कि जब जनप्रतिनिधि इस तरह जमीन पर उतरकर युवाओं के साथ खड़े होते हैं, तो भरोसा और मजबूत होता है. डूंगरसरा गांव में यह दिन लंबे समय तक याद किया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jyotiraditya Scindia Cricket Video, Scindia Plays Cricket, MP Viral Video News, Ashoknagar Latest News, Jyotiraditya Scindia News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com