- इस समय के सबसे अच्छे गेंदबाजों की जिक्र किया
- एबी डिविलियर्स का नाम भी लिया
- एक आधिकारिक प्रैस रिलीज में किया जिक्र
लंका प्रीमियर लीग (Lanka Premier League 2021) में जाफना किंग्स के लिए खेलने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज (Wahab Riaz) ने एक आधिकारिक प्रैस रिलीज में दुनिया के अपने पसंदीदा तेज गेंदबाजों और कुछ बल्लेबाजों का नाम लिया है. इन गेंदबाजों में उन्होंने भारत के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया है. रियाज ने कहा कि मुझे लगता है इस दुनिया के अगर सबसे अच्छे गेंदबाजों की बात करें तो इसमें भारत के जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का भी नाम आना चाहिए. जसप्रीत के अलावा उन्होंने पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi), हसन अली और मिशेल स्टार्क का भी नाम लिया. उन्होंने कहा इन गेंदबाजों के पास वो काबिलियत है जो गेम को कभी भी पलट सकते हैं. इस समय ये गेंदबाज अपने गेम को अच्छे से पढ़ते हैं और फिर उसे मैदान पर उतारने की भी ताकत रखते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जब उनसे ये पूछा गया कि ऐसे कौन से बल्लेबाज हैं जिन्हें गेंदबाजी करने में आपको सबसे ज्यादा दिक्कत आती है तो उन्होंने एबीडिविलियर्स का नाम लिया कारण पूछने पर बताया कि वैसे तो कई खिलाड़ी हैं जैसे रोहित शर्मा और बाबर आजम जिनको गेंदबाजी करना काफी मुश्किल है लेकिन मैं एक ही बल्लेबाज का नाम यहां पर उजागर करना चाहूंगा वो नाम है एबीडिविलियर्स. रियाज ने कहा कि एबी को पहले से पता होता है कि अब कौन सी गेंद आने वाली है मेरे खिलाफ हमेशा अच्छी बल्लेबाजी करते हैं.

Photo Credit: BCCI/IPL
यह भी पढ़ें- Sa vs Ind: रनों का सूखा खत्म करने को नए गुरु कांबली की शरण में पहुंचे रहाणे, पंत ने भी किया अभ्यास
इसके बाद उन्होंने अपने ही टीम मेट वानिंदु हसरंगा का नाम भी लिया और कहा कि वे इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन लेग स्पिनर हैं. रियाज ने कहा कि उन्हीं की वजह से आज उनकी टीम यहां तक पहुंचने में कामयाब हो पाई है. उन्होंने कहा- "अगर मैं ईमानदारी से कहूं, तो वानिंदु हसरंगा इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनरों में से एक है. हसरंगा और महेश थीक्षाना हमारी टीम के लिए इस सीजन में वास्तव में अच्छे रहे हैं. उन्होंने वास्तव में विकेट लेने और विपक्षी टीम को रोके रखने में कामयाबी हासिल की है.
लंका प्रीमियर लीग (Lanka Premier League 2021) में किंग्स ने अब तक 5 में से 4 मैच जीते हैं और फिलहाल वह अंकतालिका में शीर्ष पर है. गत चैंपियन किंग्स ने गाले ग्लेडियेटर्स के खिलाफ अपना पहला में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उसके बाद से वे लगातार शानदार खेल रहे हैं.
मयंक अग्रवाल ने NDTV से की खास बात, बताया- टीम में क्यों नहीं एक-दूसरे से कंपीटिशन की भावना
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं