विज्ञापन
20 days ago
मुंबई:

Mumbai Civic Body Polls 2026 Updates: महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान गुरुवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. वोटों की गिनती 16 जनवरी सुबह 10 बजे से होगी. महाराष्ट्र महानगरपालिका के चुनाव में दोपहर डेढ़ बजे तक 22.29 प्रतिशत मतदान हुआ है. राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) के आयुक्त दिनेश वाघमारे के मुताबिक अब तक 46 से 50 प्रतिशत तक मतदान हुआ है. वाघमारे ने मतदान प्रतिशत 2017 के महानगरपालिका चुनावों के आंकड़ों से अधिक है. उन्होंने कहा कि वह मतदान प्रतिशत से संतुष्ट हैं.  मतदान के बाद जारी हुए एग्जिट पोल में मुंबई में बीजेपी के किंग बनने का अनुमान जताया गया है. अगर एग्जिट पोल्स के नतीजों पर यकीन करें तो मायानगरी में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिल रहा है. 227 वॉर्ड में बहुमत का आंकड़ा 114 का है.
 

  • एक्सिस माई इंडिया के अनुसार बीजेपी प्लस को 131 से 151 सीटें मिल सकती है. 
  • जेवीसी के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी 138 सीटें जीत सकती है.
  • उद्धव ठाकरे की शिवसेना वाला खेमा महज 59 सीटों पर सिमटता दिखाई दे रहा है.
  • कांग्रेस को सिर्फ 23 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है. 

BMC Election Exit Poll Result LIVE: BMC चुनाव में बीजेपी की बल्ले-बल्ले, 131-151 सीटें मिलने का अनुमान

EXIT Poll Results: BMC चुनाव में BJP की बल्ले-बल्ले, उत्तर और दक्षिण भारतीयों का मिलता दिख रहा बंपर साथ | कांग्रेस-शिवसेना भी खुश

एग्जिट पोल का निचोड़: बीजेपी, कांग्रेस और शिवसेना के लिए सबसे खुशी की बात क्या है?

BMC Exit Poll LIVE:  BJP बन रही 'मुंबई की किंग', BMC चुनाव में 151 सीटें और 45% वोट मिलने का अनुमान

इन नगर निगमों में छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, मुंबई, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणि, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिराज-कुपवाड़, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी शामिल हैं.

Maharashtra Civic Body Polls 2026 Updates:


 

BMC Election Result Exit Poll LIVE: बीजेपी प्लस को 151 सीटें मिलने का अनुमान

एशिया की सबसे अमीर नगर निगम मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) का अगला बॉस कौन होगा, इसे लेकर वोटिंग खत्म हो चुकी है. सामने आए अगर एग्जिट पोल्स के नतीजों पर यकीन करें तो मायानगरी में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिल रहा है. 227 वॉर्ड में बहुमत का आंकड़ा 114 का है.

एक्सिस माई इंडिया के अनुसार बीजेपी प्लस को 131 से 151 सीटें मिल सकती है. 

जेवीसी के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी 138 सीटें जीत सकती है.

उद्धव ठाकरे की शिवसेना वाला खेमा महज 59 सीटों पर सिमटता दिखाई दे रहा है.

कांग्रेस को सिर्फ 23 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है. 
एग्जिट पोल के पल-पल के अपडेट जानें यहां

महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव में 46-50 प्रतिशत हुआ मतदान

देश में सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका सहित 29 महानगरपालिकाओं के लिए गुरुवार शाम 5:30 बजे मतदान संपन्न हो गया. राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) के आयुक्त दिनेश वाघमारे के मुताबिक अब तक 46 से 50 प्रतिशत तक मतदान हुआ है. वाघमारे ने मतदान प्रतिशत 2017 के महानगरपालिका चुनावों के आंकड़ों से अधिक है. उन्होंने कहा कि वह मतदान प्रतिशत से संतुष्ट हैं. एसईसी के आंकड़ों के अनुसार, राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में अपराह्न 3.30 बजे तक 41.13 प्रतिशत मतदान हुआ था. 

आंकड़ों के मुताबिक अपराह्न 3:30 बजे तक सबसे अधिक 50.85 प्रतिशत मतदान कोल्हापुर में हुआ. वहीं, शुरुआती आठ घंटे में मुंबई में 41.08 प्रतिशत, पुणे में 36.95 प्रतिशत, नागपुर में 41.23 प्रतिशत, छत्रपति संभाजीनगर में 43.67 प्रतिशत और नासिक में 39.64 प्रतिशत मतदान हुआ था. मतों की गिनती शुक्रवार को पूर्वाह्न 10 बजे शुरू होगी. अंतिम परिणाम शाम चार बजे तक आने की उम्मीद है.

चुनाव 2026: जलगांव में मतदान केंद्रों के बाहर अंतिम समय में लगी लंबी कतारें

अंतिम समय में जलगांव के गेंदलाल मिल इलाके में स्थित मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ी. हजारों मतदाताओं ने अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर लंबी कतारें लगाईं. दोपहर तक केवल 35% मतदान दर्ज होने के कारण मतदान प्रतिशत में गिरावट की आशंका थी.

हालांकि, दोपहर के बाद बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने के लिए निकले, जिसके परिणामस्वरूप मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ जमा हो गई. हालांकि मतदान का समय शाम 5:30 बजे तक है, गेंदलाल मिल इलाके के मतदान केंद्र पर हजारों मतदाताओं की लंबी कतारों के कारण मतदान प्रक्रिया देर रात तक चलने की संभावना है.

मतदान का समय समाप्त, लेकिन बूथों पर अब भी वोटरों की लाइन

महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव के लिए मतदान का निर्धारित समय समाप्त हो चुका है. लेकिन अब भी कई जगहों पर बूथों पर वोटरों की लंबी लाइन लगी है. कोल्हापुर में मतदान के अंतिम क्षण तक मतदाताओं की भारी भीड़. सदर बाजार स्थित कोरगांवकर हाई स्कूल मतदान केंद्र पर

वोटर अभी भी वोट डालने के लिए कतार में लगे हैं.

BMC चुनाव 2026: दोपहर 3.30 तक 41.08 प्रतिशत मतदान

मुंबई नगर निगम के लिए दोपहर 3:30 बजे तक 41.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

बृहन्मुंबई नगर निगम आम चुनाव 2025-26

दोपहर 3:30 बजे तक मतदान प्रतिशत: 41.08%

नवी मुंबई के खारघर में कैश बरामद, चुनाव में कैश बांटने की आशंका

नवी मुंबई के खारघर में कैश बरामद, चुनाव में कैश बांटने की आशंका

अभिनेत्री शबाना आज़मी ने BMC चुनावों में अपना वोट डाला

मुंबई, अभिनेत्री शबाना आज़मी ने BMC चुनावों में अपना वोट डाला. उन्होंने कहा, "नगर निकाय के चुनाव में वोट डालना बहुत जरूरी है क्योंकि ये हमारे दैनिक जीवन को सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं। कृपया अपना वोट डालें। वोट एक हक के साथ ज़िम्मेदारी भी है।"

स्याही मिटने पर बवाल, CEC बोले- यह भ्रामक दावा, दोबारा वोटिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव में मार्कर पेन की स्याही मिटने को लेकर हो रहे बवाल पर राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने कहा- “आज हो रहे महानगरपालिका चुनाव में मार्कर पेन की स्याही मिटने को लेकर काफी भ्रम फैलाया जा रहा है. इस संबंध में मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि यह वही Indelible Ink है, जिसका उपयोग भारत निर्वाचन आयोग भी करता है.

राज्य चुनाव आयोग साल 2011 से इसी मार्कर पेन का उपयोग कर रहा है. यह स्याही असल में मिटती नहीं है. इसे लगाने के बाद सूखने में लगभग 12 से 15 सेकंड का समय लगता है और इतना समय तो मतदाता मतदान केंद्र के भीतर ही रहता है. 

इस स्याही को लेकर किसी भी प्रकार का संदेह करना या भ्रामक वीडियो प्रसारित करना गलत है. इसके अलावा, हर मतदान केंद्र पर उम्मीदवारों के प्रतिनिधि Polling Agents मौजूद होते हैं, जो मतदाताओं की पहचान की पुष्टि करते हैं. यदि उन्हें किसी मतदाता पर कोई आपत्ति होती है, तो वे पीठासीन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसके बाद उचित जांच की जाती है. 

यदि कोई मतदाता दोबारा मतदान करने की कोशिश करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी."

Maharashtra Civic Body Polls 2026 LIVE: दोपहर डेढ़ बजे तक 29.22 फीसदी मतदान

महाराष्ट्र महानगरपालिका के लिए हो रहे मतदान प्रतिशत का लेटेस्ट डाटा सामने आ गया है. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दोपहर बाद डेढ़ बजे तक 29.22 प्रतिशत मतदान हुआ है. मतदान की रफ्तार अभी धीमी है. देखना है कि शाम तक कितनी वोटिंग होती है.

Maharashtra Civic Body Polls 2026 LIVE: दोपहर डेढ़ बजे तक 29.22 फीसदी मतदान

महाराष्ट्र महानगरपालिका के लिए हो रहे मतदान प्रतिशत का लेटेस्ट डाटा सामने आ गया है. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दोपहर बाद डेढ़ बजे तक 29.22 प्रतिशत मतदान हुआ है. मतदान की रफ्तार अभी धीमी है. देखना है कि शाम तक कितनी वोटिंग होती है.

फर्जी मतदान के शक में 8 महिलाएं हिरासत में, पुलिस की जांच जारी

मतदान के दौरान फर्जी मतदान के संदेह में पुलिस ने 8 महिलाओं को हिरासत में लिया है. इन सभी महिलाओं को फिलहाल सिटी चौक पुलिस स्टेशन ले जाया गया है, जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है. इस घटना के बाद मतदान केंद्र के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Maharashtra Civic Body Polls 2026 LIVE: फर्जी मतदान का आरोप, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ा

महाराष्‍ट्र नगर निकाय चुनाव के बीच जालना के प्रभाग क्रमांक 9 स्थित डबल जीन परिसर में मतदान के दौरान उस वक्त भारी तनाव फैल गया, जब वहां बोगस मतदान होने का आरोप लगाया गया. फर्जी मतदान की खबर फैलते ही मतदान केंद्र के बाहर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया. स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस ने सख्त रुख अपनाया और मतदान केंद्र के बाहर भीड़ लगा रहे राजनीतिक कार्यकर्ताओं को लाठियां भांजकर वहां से खदेड़ दिया. पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि केवल उन्हीं लोगों को केंद्र के भीतर जाने दिया जाएगा, जिनका नाम मतदाता सूची में है और जिनके पास वैध पहचान पत्र है. इसके साथ ही, केंद्र के भीतर मौजूद राजनीतिक दलों के एजेंट्स को भी पुलिस ने बाहर निकाल दिया है, ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी दबाव के शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की जा सके.

क्‍या मेरा निशान मिट रहा है क्‍या...? CM फडणवीस पर का पलटवार

स्‍याही के विवाद पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'मैंने भी वोटिंग की है, मुझे भी मार्कर से निशान लगाया गया है, क्या यह मिट रहा है...? चुनाव आयोग को इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए और कुछ और इस्तेमाल करना चाहिए, अगर वे चाहें तो ऑयल पेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं, चुनाव निष्पक्ष होने चाहिए. लेकिन हर बात पर हंगामा करना और सवाल उठाना बहुत गलत.'

वोटिंग में स्‍याही पर उद्धव ठाकरे ने भी उठाए सवाल

उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग द्वारा इस्तेमाल की जा रही स्‍याही पर सवाल उठाए हैं. उन्‍होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा इस्‍तेमाल किये जा रहे मार्कर पेन की स्याही आसानी से मिटाई जा सकती है, जिससे फर्जी वोटिंग का खतरा बढ़ गया है. 

BMC Election Voting 2026 LIVE: क्‍या BMC चुनाव में हो पाएगी 50% वोटिंग?

बीएमसी चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं, लेकिन मतदान की रफ्तार देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार 50 प्रतिशत भी वोटिंग नहीं होगी. पिछली बार 2017 में हुए बीएमसी चुनाव में 55.28% वोटिंग हुई है. हालांकि, इससे पहले कभी भी आंकड़ा 50 प्रतिशत के पार नहीं पहुंचा था. 

वोटिंग प्रतिशत BMC चुनाव

  • 2017: 55.28%
  • 2012: 44.75%
  • 2007: 46.05%
  • 2002: 42.05%
  • 1997: 44.36%
  • 1992: 49.14%

BMC Election Voting 2026 LIVE: स्याही के निशान मिटाए जाने की खबरें गलत- बीएमसी

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने बृहस्पतिवार को उन खबरों को खारिज किया जिनमें दावा किया गया है कि निकाय चुनावों के दौरान मतदाताओं की उंगलियों पर लगे पक्की स्याही के निशान मिटाए जा रहे हैं. बीएमसी ने एक बयान में कहा कि मीडिया में आ रहीं ये खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं. बीएमसी प्रशासन ने कहा, 'बीएमसी आयुक्त ने मतदान के बाद पक्की स्याही मिटाए जाने के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है. इसलिए, मीडिया में प्रसारित हो रही खबरों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है.'

नागपुर में 11.30 बजे तक सिर्फ 12% वोटिंग

महाराष्‍ट्र नगर निगम चुनाव में मतदान की रफ्तार काफी धीमी है. सुबह 11:30 बजे तक नागपुर में सिर्फ 12 प्रतिशत वोटिंग हुई है. वोटिंग की रफ्तार अन्‍य जगहों पर भी कुछ यही देखने को मिल रही है. 

महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव 2026: मालेगांव में एक ही घर में मिले 800 से ज्यादा वोटर कार्ड!

महाराष्‍ट्र नगर निकाय चुनाव के बीच मालेगांव में एक ही स्थान पर 800 से अधिक मतदाता पहचान पत्र मिले हैं. बरामद किए गए ये सभी वोटर कार्ड फर्जी होने का संदेह जताया जा रहा है. एक मतदान केंद्र से सटे घर में इतनी बड़ी संख्या में कार्ड होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने तुरंत छापेमारी की. पुलिस और चुनाव अधिकारियों ने कार्डों को जब्त कर पंचनामा शुरू कर दिया है. चुनाव अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि ये कार्ड कहां से आए. मौके पर मौजूद उम्मीदवारों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले का पंचनामा घटना स्थल पर ही तुरंत किया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे.

BMC Election Voting 2026 LIVE: बीएमसी के लिए मतदान के बीच स्‍याही पर बवाल

बीएमसी के लिए जारी मतदान के बीच महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने आज पुलिस बल के साथ एक भाजपा उम्मीदवार के चुनावी बूथ पर औचक दस्तक दी. इस दौरान उन्होंने मतदाताओं की उंगली पर लगाई जाने वाली स्याही को लेकर कड़ी आपत्ति जताई. चाकणकर ने आरोप लगाया कि कई केंद्रों से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि मतदान के बाद लगाई जाने वाली स्याही आसानी से मिट रही है, जिससे फर्जी या दोबारा मतदान होने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है. उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की. चाकणकर ने कहा, 'यदि चुनावी स्याही इतनी आसानी से निकल रही है, तो यह पूरी चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान है.' 

BMC Election Voting 2026 LIVE: राकेश रोशन ने ने लोगों से वोट डालने की अपील

बॉलीवुड एक्‍टर राकेश रोशन ने अपना वोट डाला और लोगों से अपील की कि वह भी अपना कर्त्‍तव्‍य निभाएं और घर से निकलकर मतदान करें.  

BMC Election Voting 2026 LIVE: किसको मतदान करें ये मतदाता का अधिकार, लेकिन.... गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बीएमसी चुनाव के लिए अपना वोट डाला और उसके बाद कहा, 'किसको मतदान करें ये मतदाता का अधिकार. किंतु मतदान करें यह हमारा अधिकार है.' साथ ही उन्‍होंने कहा कि बीजेपी भाजपा प्रत्याशी पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण. मतभिन्नता अलग बात है. चुनावों के बाद संबंध पूर्ववत होते हैं. लेकिन यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है.

BMC Election Voting 2026 LIVE: विकास की राजनीति के लिए वोट

अंकर में बीएमसी चुनाव नें हिंदू-मुस्लिम वोटर्स ने एकसाथ वोट डाला और धर्म की राजनीति के बजाए विकास की राजनीति महत्त्वपूर्ण होने की बात की.

BMC Election Voting 2026 LIVE: हमें बीएमसी के साथ खड़ा होना होगा... सुनील शेट्टी

मुंबई में बीएमसी चुनाव में अपना वोट डालने के बाद बॉलीवुड एक्‍टर सुनील शेट्टी ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह अब तक के सबसे महत्वपूर्ण चुनावों में से एक है, इसलिए सभी को बाहर आकर अपना वोट डालना चाहिए. हम बस बीएमसी के काम की शिकायत करते रहते हैं. आज हमें भी कुछ काम करना चाहिए. हमें बीएमसी के साथ खड़ा होना होगा और मुंबई को बेहतर बनाने में उनकी मदद करनी होगी.'

बीएमसी चुनाव 2026: BMC में बेहद धीमी मतदान की रफ्तार

महाराष्‍ट्र निकाय चुनाव में मतदान की रफ्तार बहुत धीमी नजर आ रही है. बीएमसी चुनाव के लिए सुबह 9:30 बजे तक सिर्फ 6.98% वोटिंग हुई है. वहीं, पुणे में सुबह 9 बजे तक 5.50% मतदान हुआ है.

स्वच्छ हवा और गड्ढों से मुक्त सड़कें चाहते हैं, तो वोट दें: हेमा मालिनी

बीएमसी चुनाव में अपना वोट डालने के बाद भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "मैं सभी से आग्रह करती हूं कि वे बाहर आकर वोट दें. ठीक वैसे ही जैसे मैं आज सुबह वोट डालने आई हूं. अगर आप मुंबई में सुरक्षा, प्रगति, स्वच्छ हवा और गड्ढों से मुक्त सड़कें चाहते हैं, तो हम सभी को जिम्मेदारी लेनी होगी और वोट देना होगा. केवल अपने मताधिकार का प्रयोग करके ही आप मुंबई को, जिसे मैं दुनिया का सबसे अच्छा शहर मानती हूं और भी बेहतर बना सकते हैं. मैं मुंबई के सभी नागरिकों से अनुरोध करती हूं कि वे आएं और सही उम्मीदवारों को वोट दें."

BMC Election Voting 2026 LIVE: नाना पाटेकर ने डाला वोट

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर भी अपना वोट देने के लिए पहुंचे. वह कुर्ता और गले में गमछा पहनकर वोटिंग केंद्र पर पहुंचे. वोट करने के बाद अपनी स्‍याही लगी अंगुली उन्‍होंने मीडिया को दिखाई. 

पनवेल में बीजेपी, महाविकास अघाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पनवेल महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 19 स्थित गुजराती स्कूल मतदान केंद्र पर आज सुबह जबरदस्त तनाव देखा गया. यहां भारतीय जनता पार्टी और महाविकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प और नारेबाजी हुई. विवाद तब शुरू हुआ, जब एक व्यक्ति ने एक मतदाता को फर्जी बताते हुए उसे लॉकअप में डालने की मांग की, जिससे बीजेपी कार्यकर्ता भड़क गए. केंद्र पर मचे इस हंगामे के बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने और मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने की कोशिश कर रही है.

बीएमसी चुनाव 2026: प्रकाश जावडेकर ने पुणे में डाला वोट, बोले- मुंबई में चलाएं 'डबल इंजन' की सरकार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावडेकर ने पुणे नगर निगम चुनाव के लिए अपना वोट डालने के बाद मीडिया से कहा, 'आज महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव हैं और अपना वोट डालना हर नागरिक का प्राथमिक कर्तव्य है, इसलिए सभी को तुरंत आकर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देना चाहिए. देवेंद्र फडणवीस और प्रधानमंत्री मोदी की डबल इंजन सरकार के तहत हम इसी तरह का काम करते हैं.'

BMC Election Voting 2026 LIVE: क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने किया मतदान

क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी सुबह-सुबह मतदान किया. उन्होंने बीएमसी चुनाव में अपना वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई. सचिन ने कहा, 'बीएमसी चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है. सभी को बाहर आकर अपना वोट डालना चाहिए.'

Maharashtra Civic Body Polls 2026 LIVE: गूंजा ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा

नागपुर के मेहंदीबाग इलाके में ‘एक हैं तो सेफ हैं’ के बैनर लगे हैं. हिंदू रक्षा समिति की ओर से लगाए गए हैं ये ‘एक हैं तो सेफ हैं’ के बैनर. पूरे परिसर में ये बैनर्स जगह-जगह दिखाई दे रहे हैं. एक हैं तो सेफ हैं, का नारा पिछले वर्ष महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में खासा चर्चित रहा था.

BMC Election Voting 2026 LIVE: हर मुंबईकर अपनी जिम्‍मेदारी समझे और वोट डाले- पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने डाला वोट,  कहा- 'हर मुंबईकर से अपील करता हूं कि वे अपने प्यारे शहर के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी समझते हुए वोट ज़रूर दें'

मतदान केंद्रों पर नजर आ रहा बदलाव... किरीट सोमैया

किरीट सोमैया पूरे परिवार के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे और वोट डाला. इसके बाद बाद उन्‍होंने चुनाव आयोग का धन्‍यवाद दिया और कहा, 'मतदान की बहुत अच्‍छी व्‍यवस्‍था की गई है.' साथ ही उन्‍होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर बदलाव नजर आ रहा है. 

महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव 2026: 92 वर्ष के बीजेपी नेता राम नाईक ने सुबह ठीक 7:30 बजे डाला वोट

92 वर्ष के वरिष्ठ बीजेपी नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल  राम नाईक ने सुबह ठीक 7:30 बजे मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए अपना मतदान दिया. गोरेगांव के प्रभाग क्रमांक 51 से राम नाईक मतदाता है. पिछले 70 वर्षों से राम नाईक हमेशा ही सर्वप्रथम जाकर मतदान करते आए हैं.

BMC Election Voting 2026 LIVE: व्हील चेयर पर 89 साल के शख्‍स वोट देने पहुंचे

बीएमसी चुनाव के लिए लोगों में गजब का उत्‍साह देखने को मिल रहा है. लोग सुबह-सुबह ही मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, जिससे लंबी कतारें देखने को मिल रही है. इस बीच मालाबार हिल एरिया में व्हील चेयर पर 89 साल के वोटर अपने मतदान का उपयोग करने के लिए पहुंचे. वोटिंग के लिए इस जज्‍बे को हर कोई सलाम कर रहा है.

मुंबई के कोलाबा में फायर स्टेशन के बाहर वोटर्स की लंबी लाइन

मुंबई के कोलाबा में फायर स्टेशन के बाहर वोटर्स की लाइन लगी है. वोटर्स सुबह से ही अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने आ रहे हैं. यहीं पर असेंबली स्पीकर राहुल नार्वेकर अपना वोट डालेंगे. पुलिस ने इस इलाके में सिक्योरिटी बढ़ा दी है.

महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव 2026: वोटिंग बूथ पर ड्रोन से निगरानी

मुंबई पुलिस ने कोलाबा वोटिंग बूथ पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है. यहां पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आ रही हैं. 

Maharashtra Civic Body Polls 2026 LIVE: पुणे में EVM में गड़बड़ी के आरोप!

पुणे में मतदान के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम मशीन को लेकर आरोप लगाए हैं. काकडे का दावा है कि तीन लोगों के मतदान करने के बाद जब चौथे व्यक्ति ने वोट डाला, तो मशीन की लाइट नहीं जली. इसके अलावा, उन्होंने मशीन के समय को लेकर भी सवाल उठाए हैं. काकडे का आरोप है कि EVM मशीन में 7 बजकर 44 मिनट का समय दिखा रहा है, जो कि वास्तविक समय से 14 मिनट आगे है. इस तकनीकी खामी को लेकर उन्होंने चुनाव अधिकारियों से शिकायत की है.

BMC Election Voting 2026 LIVE: अगर चुनाव प्रक्रिया पर और भी सवाल उठते हैं, तो... मुंबई बीजेपी चीफ अमित साटम

मुंबई बीजेपी चीफ अमित साटम ने कहा कि कल के नतीजों के बाद अगर चुनाव प्रक्रिया पर और भी सवाल उठते हैं, तो मुझे हैरानी नहीं होगी.

BMC Election Voting 2026 LIVE: मतदाता सुबह से ही कतारों में खड़े आ रहे नजर

वसई-विरार नगर निगम चुनाव के लिए सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू हो गया है और अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदाता सुबह से ही कतारों में खड़े हैं. ये तस्‍वीर विरार पूर्व के मनवेल पाडा जिला परिषद स्कूल स्थित मतदान केंद्र की है. 

Maharashtra Civic Body Polls 2026 LIVE: वोट डालना पहला कर्तव्य... RSS चीफ मोहन भागवत

नागपुर में वोट डालने के बाद सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा, 'यह सभी नागरिकों का कर्तव्य है. उस दिन का यह सबसे पहला कर्तव्य होता है, जो उम्मीदवार आपको योग्य लगे, उसे मतदान करना चाहिए. इसीलिए आज मैंने भी (मतदान केंद्र पर) पहला नंबर लगाया. जब हम NOTA को स्वीकार करते हैं, तो इसका अर्थ यह होता है कि हम उस व्यक्ति को आगे कर रहे हैं जिसे हम पद पर नहीं चाहते. वोट नहीं दिया तो अराजक हो सकता है. अतः जो कम योग्य हो उसे दे सकते हैं.

Mumbai BMC Election LIVE Updates: अक्षय कुमार ने डाला वोट, लोगों को दिया है ये मैसेज

बीएमसी चुनाव के लिए बॉलीवुड एक्‍टर भी वोट डालने के लिए सुबह-सुबह घर से बाहर निकलने शुरू हो गए हैं. अभिनेता अक्षय कुमार बीएमसी चुनाव में अपना वोट डालने के लिए गांधी शिक्षण भवन स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे. वोट डालने के बाद अक्षय कुमार से कहा कि अगर मुंबई का असली हीरो बनना है, तो डायलॉग बाजी नहीं करें. आकर वोट दे.  

मुंबई पब्लिक हाईस्कूल स्थित मतदान केंद्र में फर्जी पहचान पत्रों के साथ घुसे लोग

मुंबई के चेंबूर वॉर्ड क्रमांक 153 निर्वाचन क्षेत्र में कल रात उस समय भारी तनाव फैल गया, जब कुछ अज्ञात लोग घाटला विलेज मुंबई पब्लिक हाईस्कूल स्थित मतदान केंद्र में फर्जी पहचान पत्रों के साथ घुस गए. स्थानीय शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने इन लोगों को पकड़ा, जिसके बाद इलाके में हंगामा शुरू हो गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस उपायुक्त (DCP) समीर शेख रात करीब 12:30 बजे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया. पकड़े गए आरोपियों को गोवंदी पुलिस स्टेशन ले जाया गया है, जहा. पुलिस मामले की गहन जाँच कर रही है.

Maharashtra Civic Body Polls 2026 LIVE: महाराष्‍ट्र निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू

महाराष्‍ट्र निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत महल के भाऊजी दप्तारी एनएमसी स्कूल में वोट डालने पहुंचे हैं. 

Mumbai BMC Election LIVE Updates: मुंबई का किंग कौन?

मुंबई के महापौर पद की दौड़ भी प्रचार के केंद्र में रही. भाजपा ने दावा किया कि शिवसेना (उबाठा) की जीत से मुस्लिम महापौर बन सकता है, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने मराठी महापौर होने की बात कही. मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी यह गारंटी दी कि महापौर 'हिंदू और मराठी' होगा. दो सौ सत्ताईस वार्ड वाले मुंबई में भाजपा 137, शिवसेना 90 और राकांपा 94 सीट पर चुनाव लड़ रही है. शिवसेना (उबाठा) ने 163, मनसे ने 52, कांग्रेस ने 143 और वीबीए ने 46 उम्मीदवार उतारे हैं. कांग्रेस ने राज्य के बाकी हिस्सों में कुल 1,263 उम्मीदवार खड़े किए हैं.

बीएमसी चुनाव 2026: नागपुर में चुनाव से पहले क्रमांक 11 में BJP उम्‍मीदवार पर जानलेवा हमला

महाराष्‍ट्र में चुनाव से पहले काफी गहमागहमी नजर आ रही है. नागपुर नगर निगम के प्रभाग क्रमांक 11 से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भूषण शिंगणे पर देर रात जानलेवा हमला हुआ है. जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 12 बजे के आसपास गोरेवाड़ा परिसर में हुई, जब शिंगणे अपने एक कार्यकर्ता से मिलने गए थे. आरोप है कि प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार के समर्थकों ने उन पर हमला किया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल, भूषण शिंगणे को नागपुर के मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है. इस मामले में गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

साड़ी बांटने को लेकर शुरू हुआ विवाद

लातूर महानगरपालिका चुनाव के दौरान प्रभाग क्रमांक 14 में चुनावी गहमागहमी ने हिंसक मोड़ ले लिया है, जिसका एक वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि इलाके में साड़ी बांटने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. दोनों गुटों के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई, जिससे मौके पर तनाव का माहौल पैदा हो गया. वीडियो ने चुनाव के दौरान हो रहे प्रलोभनों और कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ती कड़वाहट को उजागर कर दिया है. फिलहाल प्रशासन इस वीडियो की जांच कर रहा है ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके.

Mumbai BMC Election LIVE Updates: जानिए मतदान का समय

महाराष्ट्र के नगर निकायों की 2,869 सीट के लिए 15 जनवरी को सुबह 7:30 बजे मतदान शुरू होगा और शाम 5:30 बजे समाप्त होगा. कुल 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें मुंबई के 1,700 और पुणे के 1,166 प्रत्याशी शामिल हैं. मतगणना 16 जनवरी को होगी.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com