IND vs SA: पिछले काफी लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने के लिए तरस गए अजिंक्य रहाणे ने दक्षिण अफ्रीका में सुधार के लिए अब अपने लिए नया गुरु तलाशा है. दिसंबर 16 को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवानी से पहले रहाणे ने पूर्व दिग्गज विनोद कांबली की निगरानी में नेट अभ्यास किया. वहीं, पूर्व कप्तान रहाणे के साथ टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत भी साथ रहे, जिन्हें विनोद कांबली ने अहम टिप्स दिए. दक्षिण अफ्रीका में पहला टेस्ट मैच दिसंबर 26 से खेला जाएगा.
Was a pleasure to help Ajinkya & Rishabh train for the upcoming South Africa series. Shared some valuable insights with them about the SA conditions. My best wishes to them for #SAvIND series.
— Vinod Kambli (@vinodkambli349) December 13, 2021
P.S. Christiano got some lessons as well pic.twitter.com/bi0aRuyJHj
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस साल जनवरी से रहाणे का टेस्ट में प्रदर्शन बहुत ही निम्न स्तरीय रहा है और सिर्फ 17 के आस-पास का ही औसत निकाल सके हैं. और इसी प्रदर्शन के कारण न उनके हाथों से उप-कप्तान का पद भी चला गया, बल्कि अब श्रेयस अय्यर के उभार के बाद टीम में फाइनल इलेवन में जगह बनाने के भी लाले पड़ते दिखायी पड़ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: अब फिर से रोहित की चोट बनी पहेली, आखिर इसके पीछे का सच क्या है, उठे ये सवाल
बहरहाल, रहाणे ने रनों के सूखे को खत्म करने के लिए विनोद कांबली की निगरानी में नेट किया, जिसकी तस्वीरें कांबली ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट कीं. कांबली ने लिखा, "दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए रहाणे और ऋषभ की मदद करना सुखद रहा. दक्षि अफ्रीका के हालात को लेकर दोनों के साथ कई अहम बातें साझा की. दोनों को मेरी तरफ से दौरे के लिए शुभकामनाएं. पी. एस. क्रिस्टियानो को भी कुछ सबक सीखने को मिले"
यह भी पढ़ें: अब एक और पूर्व सेलेक्टर बोले कि रोहित शर्मा का बतौर वनडे कप्तान चयन सौ फीसद सही
पी. एस. क्रिस्टियानो के बेटे हैं. और वह भी नेट प्रैक्टिस के दौरान उपस्थित रहे और उन्होंने टीम इंडिया के सितारों के साथ खासी मस्ती की और फोटो भी खिंचवाए. देखते हैं कि दक्षिण अफ्रीका दौरे में कांबली की टिप्स रहाणे और ऋषभ पंत को क्या फायदा होता है.
VIDEO: मयंक अग्रवाल ने NDTV से की खास बात, बताया- टीम में क्यों नहीं एक-दूसरे से कंपीटिशन की भावना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं