- वीरवार को किया था कोहली ने टी20 कप्तानी छोड़ने का ऐलान
- विश्व कप के बाद नहीं करेंगे टी20 में कप्तानी
- कोहली पर था कप्तानी छोड़ने का दबाव-सूत्र
भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने वीरवार को विश्व कप (T20 World Cup) के बाद टी20 फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का फैसला कर अपने चाहने वालों को चौंका दिया. बहरहाल, कुछ रिपोर्टों और सूत्रों के हवाले से खबरें इस तरह की भी आ रही हैं कि विराट ने बीसीसीआई (BCCI) और सेलेक्टरों को सुझाव दिया है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को व्हाइट-बॉल फॉर्मेट के संस्करणों के उप-कप्तान पद से हटा दिया जाए. सूत्रों के अनुसार विराट केएल राहुल को वनडे और ऋषभ पंत को टी20 में उप-कप्तान पद पर चाहते हैं और इसके पीछे उन्होंने बोर्ड को अपने तर्क भी दिए हैं. अब बीसीसीआई विराट की बात मानता है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी.
विराट के सुझाव के पीछे वजह यह है कि रोहित शर्मा 34 साल के हो चुके हैं और भविष्य के लिहाज से ऐसा खिलाड़ी टीम का उप-कप्तान हो जो आने वाले सालों में लंबे समय तक कप्तान पद पर योगदान दे सके. बहरहाल, विश्व कप के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला लेटर के जरिए सुनाते हुए कहा कि यह एक ऐसा फैसला रहा, जिस तक पहुंचने में उन्हें बहुत ही ज्यादा समय लगा. और फैसला लेने से पहले उन्होंने अपने "नजदीकी लोगों", रवि शास्त्री और रोहित शर्मा के साथ भी विमर्श किया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें
आईपीएल के दूसरे चरण में इन 5 बड़े रिकॉर्डों पर है दिग्गजों की नजर
इस वजह से इंग्लैंड के क्रिकेटर एशेज सीरीज का बहिष्कार करने के लिए तैयार
गंभीर ने बतायी वजह है कि क्यों उन्होंने एबी डिविलियर्स जैसा बल्लेबाज नहीं देखा
ये 4 विराट सवाल लगातार कप्तान कोहली का विश्व कप में पीछा करेंगे
बहरहाल, विराट के फैसले के पीछे बीसीसीआई के एक सूत्र ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि विराट जानते थे कि उन्हें सफेद गेंद के फॉर्मेटों की कप्तानी से हटा दिया जाएगा. अगर टीम टी20 विश्व कप में बेहतर नहीं करती है, तो उन्हें सफेद गेंद के नेतृत्व से हाथ धोना ही होगा. सूत्र ने कहा कि अब कप्तानी छोड़ने की बात कहकर विराट ने खुद के ऊपर थोड़ा दबाव कम कर लिया है क्योंकि इससे यह संदेश जाएगा कि वह यहां खुद अपनी शर्तों पर हैं.
बीसीसीआई सूत्र ने यह भी दावा किया कि कोहली कभी भी संवाद के लिए उपलब्ध नहीं रहते. एमएस धोनी के मामले उनका कमरा चौबीसों घंटे खुला रहता था और खिलाड़ी उनके कमर में आकर वीडियो गेम खेल सकते थे, खाना खा सकते थे और माही से जरूरत पड़ने पर अपने खेल को लेकर बात कर सकते थे, लेकिन मैदान के बाहर कोहली से संवाद कायम कर पाना लगभग असंभव है. सूत्र ने कहा कि रोहित में एमएस के लक्षण हैं, लेकिन यह अलग तरह से हैं. वह जूनियर खिलाड़ियों को खाने पर लेकर जाते हैं. जब वे बुरे दौर से गुजर रहे होते हैं, तो उनके साथ बात कर उनका हौसला बढ़ाते हैं और खिलाड़ी की मनोदशा के बारे में जानने की पूरी कोशिश करते हैं.
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं