फर्ज कीजिए अगर ‘धुरंधर' की लीड स्टार कास्ट को पूरी तरह बदलकर उनकी जगह इंडियन टीम के धुंआधार क्रिकेटर को कास्ट किया जाए तो आप कौन सा रोल किसे देना चाहेंगे? सोच में पड़ गए ना कि हम आपसे ऐसा करने के लिए क्यों कह रहे हैं? तो चलिए हम बताते हैं कि माजरा क्या है. कुछ समय पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें ये दिखाया गया था कि ‘धुरंधर' अगर 90s में बनती तो कौन-कौन से स्टार फिल्म में होते, और क्या रोल निभाते. अब ऐसा ही एक और वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जिसमें ये दिखाया गया है कि अगर इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को ‘धुरंधर' में कास्ट किया जाए तो कौन क्या बनेगा. हालांकि ये पूरी तरह से AI जेनरेटेड वीडियो है इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है, लेकिन इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि इसे किसी क्रिकेट फैन ने ही बनाया होगा.
धोनी बने ‘रहमान डकैत', ‘हमजा' बनर किलर लगे विराट कोहली
वीडियो की शुरुआत होती विराट कोहली के साथ जिसमें वो हमजा (रणवीर सिंह) के लुक में दिखाई दे रहे हैं. वहीं वीरेंद्र सहवाग जमील जमाली (राकेश बेदी), शुभमन गिल उजैर बलोच (दानिश पंडोर), राहुल द्रविड़ अजय सान्याल (आर माधवन), हार्दिक पांड्या मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल), रवि शास्त्री एसपी चौधरी असलम (संजय दत्त) और महेंद्र सिंह धोनी रहमान डकैत (अक्षय खन्ना), स्मृति मंधाना यालिना जमाली (सारा अर्जुन) के किरदार में नजर आ रहे हैं. अगर आप क्रिकेट फैन हैं तो ये वीडियो देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा. इसमें जिस क्रिकेटर को जो रोल दिया गया है वो उस पर काफी सूट कर रहा है.
What do you think of Indian cricketer's casting of Dhurandhar?
— Movies N Memories (@BombayBasanti) March 5, 2026
pic.twitter.com/BMXEUtkQe1
ये पढ़ें- 34 साल पहले आई थी हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर पहली सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म, धर्मेंद्र समेत 7 सुपरस्टार
कब आ रही है ‘धुरंधर 2'?
पिछले साल 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म रिलीज हुए महीनों हो चुके हैं, लेकिन लोगों के सिर से इसका हैंगओवर अभी तक नहीं उतरा है, खासतौर पर फिल्म के गाने तो सोशल मीडिया पर अब तक वायरल हो रहे हैं. अब लोगों को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है जो इसी महीने 19 तारीख को रिलीज हो रहा है. अब देखना होगा कि पहले पार्ट की तरह क्या दूसरा पार्ट भी लोगों के दिल में अपनी जगह बना पाएगा.
ये भी पढ़ें- रश्मिका-विजय के रिसेप्शन पर हो गई हाथापायी, इस शख्स को उठाकर बाहर ले कर गए बाउंसर- देखें वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं