विज्ञापन

IND vs ENG 2nd Semi-Final: बुमराह की डॉट बॉल पर उछल पड़ीं साक्षी, धोनी ने कहा- बैठ जाओ, बैठ जाओ!

India vs England, 2nd Semi-Final: आखिरी 3 ओवरों में ज इंग्लैंड को जीतने के लिए 45 रन बनाने थे, तो धोनी की पत्नी साक्षी के साथ एक अलग ही तस्वीर दिखी, जो मैच को रोमांच बताने के लिए काफी थीं

IND vs ENG  2nd Semi-Final: बुमराह की डॉट बॉल पर उछल पड़ीं साक्षी, धोनी ने कहा- बैठ जाओ, बैठ जाओ!
ICC Men's T20 World Cup 2026:
X: social Media

T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप में गुरुवार को भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले के रोमांच ने सभी के पूरे पैसे वसूल करा दिए. रोमांच की हद तक पहुंचे मुकाबले में आम तो आम, खास भी बह गए. और जब आखिरी 3 ओवरों में इंग्लैंड को जीतने के 45 रन बनाने थे, तो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पत्नी एक गेंद खाली जाने पर ऐसी उछलीं कि मानो विकेट गिर गया हो या फिर भारत ने मैच जीत लिया हो. साक्षी धोनी की प्रतिक्रिया ऐसी ही थी. ऐसे में एमएस धोनी ने उन्हें इशारा कर बैठाया कि आप बैठ जाएं. साक्षी बुमराह की बॉल खाली जाते ही ऐसे उछलीं कि भारत ने मैच जीत लिया हो. इस पर धोनी और आस-पास खड़े उनके दोस्त हंसे बिना नहीं रह सके और साक्षी की खिंचाई करते दिखाई पड़े. जब सब हंस रहे थे, धोनी ने हाथ से इशारा करते हुए साक्षी से कहा कि बैठ जाओ अभी मैच का रिजल्ट आना बाकी है. बहरहाल, जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आई, वैसे ही यह तूफान सी वायरल हो गई. और फैंस इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

फैंस इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं

होता है..होता है! बुमराह ने बंप कैच लिया था...साक्षी ने समझा कैच हो गया

बात इस प्रशंसक की सही है. एक समय धोनी ने खुद कहा था कि साक्षी क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं जानतीं..इस प्रतिक्रिया से फिर से यह साबित हो गया

इस तरह के कमेंटों से सोशल मीडिया पटा पड़ा है.

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
Stringer from Hanumangarh Rajasthan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, T20 World Cup 2026, India Vs England 03/05/2026 Inen03052026268128, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com