विज्ञापन

IND vs ENG; Semi-Final: भारत से सेमीफाइनल में मिली हार के बाद इंग्लैंड कोच ब्रेंडन मैकुलम का पहला बयान, 'हेड कोच की भूमिका पसंद'

Brendon McCullum After Lose T20 World Cup 2026 Semifinal vs india: एशेज सीरीज के बाद टी20 विश्व कप से इंग्लैंड के बाहर होने के बाद ब्रेंडन मैकुलम की कोचिंग को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.  

IND vs ENG; Semi-Final: भारत से सेमीफाइनल में मिली हार के बाद इंग्लैंड कोच ब्रेंडन मैकुलम का पहला बयान, 'हेड कोच की भूमिका पसंद'
Brendon McCullum Reaction After Lose T20 World Cup 2026 Semifinal vs india

IND vs ENG 2nd Semi-Final T20 World Cup 2026: इंग्लैंड क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है. इंग्लैंड को गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड टीम के विश्व कप से बाहर होने से हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम निराश हैं, लेकिन वह इंग्लैंड की कोचिंग आगे भी जारी रखना चाहते हैं. मैच के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने कहा, "उन्हें इंग्लैंड टीम के हेड कोच की भूमिका बेहद पसंद है और वह इसे जारी रखना चाहते हैं. यह काम चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में टीम ने कई अच्छी उपलब्धियां भी हासिल की हैं. अभी भी इंग्लैंड टीम के पास सभी फॉर्मेट में काफी कुछ हासिल करने का मौका है. आने वाले समय में टीम को यह समझना होगा कि क्या चीजें सही काम कर रही हैं और किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है, ताकि भविष्य में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके."

ब्रेंडन मैकुलम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बड़े टूर्नामेंटों में टीम के लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से दबाव में हैं. ऑस्ट्रेलिया में खेले गए एशेज में इंग्लैंड को 1-4 से करारी हार का सामना करना पड़ा था. टी20 विश्व कप 2026 में भी टीम को सेमीफाइनल से बाहर होना पड़ा है. इस हार के बाद से मैक्कुलम की रणनीतियों और कोचिंग शैली पर सवाल और तेज हो गए हैं.

मैकुलम जब इंग्लैंड के टेस्ट कोच बने थे तो उनसे काफी उम्मीदें थीं. उन्होंने टीम में आक्रामक ‘बैजबॉल' अप्रोच लागू की, जिसने शुरुआत में क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा. इस शैली में इंग्लैंड के बल्लेबाज तेजी से रन बनाने और विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाने की कोशिश करते हैं. शुरुआती दौर में इस रणनीति को काफी सराहा गया, लेकिन समय के साथ इंग्लैंड को मजबूत टीमों के खिलाफ लगातार खराब नतीजे मिले. मैकुलम के नेतृत्व में इंग्लैंड अभी तक कोई बड़ा आईसीसी खिताब नहीं जीत सकी है. एशेज सीरीज के बाद टी20 विश्व कप से इंग्लैंड के बाहर होने के बाद ब्रेंडन मैकुलम की कोचिंग को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com