विज्ञापन

50 फाइटर प्लेन से गिरा बम और खामेनेई का बंकर हो गया खाक... इजरायली सेना ने जारी किया वीडियो

इससे पहले खामेनेई की मौत को लेकर कई तरह की रिपोर्ट सामने आ रही थी. इसमें कहा जा रहा था कि ईरान में कई ठिकानों को निशाना बनाने में इजरायल की ब्लू स्पैरो मिसाइल ने अहम भूमिका निभाई है.

50 फाइटर प्लेन से गिरा बम और खामेनेई का बंकर हो गया खाक... इजरायली सेना ने जारी किया वीडियो
इजरायली सेना की तरफ से खामेनेई के बंकर पर की गई बमबारी की तस्वीर.
  • इजरायली सेना ने अयातुल्ला अली खामेनेई के भूमिगत बंकर पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले का वीडियो जारी किया है
  • इस हमले में इजरायली वायु सेना के पचास लड़ाकू विमानों ने तेहरान में बंकर को नष्ट कर दिया
  • इससे पहले कई रिपोर्ट में ब्लू स्पैरो मिसाइल को खामेनेई की हत्या में अहम भूमिका निभाने वाला हथियार बताया गया

इजरायली सेना ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए बने भूमिगत बंकर पर हमले का वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक साथ कई बम बंकर के आसपास गिराए जा रहे हैं. बम गिरने के बाद चारों तरफ धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है. इजरायल रक्षा बलों ने ट्वीट किया, "इजरायली वायु सेना के 50 लड़ाकू विमानों ने तेहरान में अली खामेनेई के भूमिगत सैन्य बंकर को ध्वस्त कर दिया." 

देखें वीडियो

शुक्रवार तड़के इजरायली लड़ाकू विमानों ने तेहरान के मध्य में एक बड़ा हमला किया. इसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के लिए बने एक भूमिगत बंकर को निशाना बनाया गया. इजरायली वायु सेना ने बताया कि इस अभियान में लगभग 50 विमानों ने भाग लिया. ये कार्रवाई मोसाद के इनपुट पर किया गया.

खामेनेई कभी नहीं रहे यहां

इजरायली सेना ने बंकर को एक सुरक्षित आपातकालीन स्थल बताया. इस बंकर का उद्देश्य खामेनेई को संघर्ष के दौरान सेफ रखना था. हालांकि, खामेनेई ने इसका कभी उपयोग नहीं किया, क्योंकि ऑपरेशन "रोरिंग लायन" के दौरान पहले ही हुए हमलों में उनकी मौत हो चुकी है. उनकी मौत के बाद, इस बंकर का उपयोग ईरानी शासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी कर रहे थे.

इजरायली वायु सेना के अनुसार, ईरानी शासन ने अपनी सैन्य योजनाओं को आगे बढ़ाने और इजरायल और पश्चिमी दुनिया के खिलाफ अपनी चरमपंथी और क्रूर विचारधारा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस भूमिगत स्थल को विकसित करने में कई वर्ष बिताए थे.

ये भी पढ़ें-

खामेनेई को इजरायल ने अपनी स्पैरो मिसाइल से बनाया निशाना! जानिए इसकी खासियत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Idf Video Khamenei Killing, Khamenei Bunkar Attack Video, Iran Israel War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com