टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup in UAE) का आगाज अक्टूबर में होने वाला है. उससे पहले विराट कोहली (Virat kohli) ने ऐलान किया कि वो टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारत की टी-20 में कप्तानी छोड़ देंगे. कोहली ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी साझा की है. कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा है कि वो अपना पूरा ध्यान वनडे और टेस्ट में लगाना चाहते हैं. कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनका यह फैसला ज्यादा 8-9 वर्षों से भारी कार्यभार के दबाव को देखते हुए लिया है. विराट ने लिखा कि वो टी-20 में बतौर क्रिकेटर अपना योगदान देना चाहते हैं. बता दें कि बतौर कप्तान कोहली ने टी-20 (Virat Kohli's Record as India's T20I Captain) में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं जो अपने आप में एक बड़ी बात है. टी-20 वर्ल्ड कप के बाद जो भी भारतीय टी-20 टीम में कप्तानी संभालेगा, उसके लिए कोहली का कप्तान के तौर पर बनाए गए रिकॉ़र्ड को तोड़ना मुश्किल ही नहीं बल्कि एक चुनौती होगी.
— Virat Kohli (@imVkohli) September 16, 2021
भारत के दूसरे सफल कप्तान हैं विराट कोहली
कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में 45 मैच में कप्तानी की है जिसमें 27 में भारत को जीत दिलाई है, इसके अलावा 14 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. विराट टी-20 में भारत की ओर से दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं. धोनी की कप्तानी में भारत ने 72 मैच खेले हैं जिसमें 41 में जीत और 28 में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. टी-20 इंटरनेशनल में सबसे सफल कप्तान अफगानिस्तान के असगर अफगान हैं जिनकी कप्तानी में अफगानिस्तान ने 42 मैच जीते हैं. विराट T20I में दुनिया के 8वें सबसे सफल कप्तान हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें
आईपीएल के दूसरे चरण में इन 5 बड़े रिकॉर्डों पर है दिग्गजों की नजर
इस वजह से इंग्लैंड के क्रिकेटर एशेज सीरीज का बहिष्कार करने के लिए तैयार
गंभीर ने बतायी वजह है कि क्यों उन्होंने एबी डिविलियर्स जैसा बल्लेबाज नहीं देखा
ये 4 विराट सवाल लगातार कप्तान कोहली का विश्व कप में पीछा करेंगे
बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज
टी-20 इंटरनेशनल में विराट कोहली कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. कोहली ने कप्तान के तौर पर 1502 रन अभी तक बनाए हैं. इस मामले में पहले नंबर पर एरोन फिंच हैं, फिंच ने बतौर कप्तान 1589 रन बनाए हैं. भरसक टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली फिंच के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं.
Virat Kohli is the only captain to win T20 series in South Africa, Australia, England and New Zealand.
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 16, 2021
पहले कप्तान हैं कोहली
विराट कोहली टी-20 इंटरनेशनल में इकलौते कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में टी-20 सीरीज जीतने का कमाल किया है. इसके अलावा कोहली की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका,
दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड, इंग्लैंड इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज जीतने में सफल रहा है.
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं