यूं तो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) का बाकी सेशन कुछ ही दिन बाद यूएई (UAE) में शुरू हो रहा है, लेकिन करोड़ों भारतीय क्रिकेटप्रेमियों की नजरें और डिबेट इसके बाद होने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup) को लेकर हो चला है. कुछ ही दिन पहले टीम विराट का चयन टूर्नामेंट के लिए हो चुका है, लेकिन कई सवाल हैं, जिन्हें लेकर मीडिया और फैंस के बीच चर्चा चल रही है. और यह चर्चा पूरे टूर्नामेंट के दौरान बने रहने की संभावना है. ये सवाल कप्तान विराट (Virat Kohli) का आसानी से पीछा नहीं छोड़ने जा रह हैं. और हम आपके लिए यही सवाल लेकर आए हैं.
1. कौन करेगा पारी की शुरुआत
अब यह तो आप जानते ही हैं कि भारत के लिए आखिरी कुछ टी20 मुकाबलों में सूर्युकमार यादव ने टीम का गणित बदल दिया था. कप्तान विराट कोहली ने यादव को नंबर तीन पर फिट कर खुद को रोहित के साथ ओपनर में तब्दील कर दिया था. वहीं, इशान किशन ने भी पारी की शुरुआत करते हुए अर्द्धशथक जड़कर इस बात को और उलझा सा दिया है. और अब यही सवाल हो चला है कि क्या विराट विश्व कप में पारी की शुरुआत करेंगे, या फिर केएल राहुल को ओपनर बनाया जाएगा? या फिर कोई और ओपनर होगा. इस पर से पर्दा तभी उठेगा, जब भारत पहला मैच खेलेगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें
* CPL 2021: इस गेंदबाज ने तोड़ दिया विस्फोटक क्रिस गेल का बल्ला, हैरत में पड़ गए 'यूनिवर्स बॉस'- Video
* IPL 2021 से हटे 15 खिलाड़ी, प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स को लगा जोर का झटका, देखें पूरी लिस्ट
* IPL 2021: डीविलियर्स ने मचाया गदर, सिर्फ 46 गेंदों में ठोका शतक, प्रैक्टिस मैच में की चौके-छक्के की बरसात- Video
* हम सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच चाहते हैं, एकमात्र टेस्ट नहीं, सौरव गांगुली ने कहा
2. मिड्ल ऑर्डर में किसे मिलेगी जगह?
भारत ने विकेटकीपर और ऑलराउंडरों को मिलाकर विश्व कप के लिए आठ बल्लेबाजों को चुना है. इसका मतलब है कि सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, पंत, हार्दिक और जडेजा के नंबर 4-7 क्रम में जगह मिलने की उम्मीद है. लेकिन लो-मिड्ल ऑर्डर ज्यादा भरोसा नहीं देता. हार्दिक का आईपीएल का पहला चरण अच्छा नहीं रहा है. वह सिर्फ 8.66 के औसत से 52 रन ही बना सके, तो पंत का भारत के लिए 33 मैचों में औसत 21.33 का रहा और वह टेस्ट की सफलता को टी20 में तब्दील नहीं कर सके. ऐसे में विराट के लिए मिड्ल ऑर्डर के बल्लेबाजों को तय करना आसान होने नहीं जा रहा है
3. कौन होंगे पहली पसंद के स्पिनर?
जडेजा तो बैटिंग के कारण इलेवन में जगह बना लेंगे, लेकिन सवाल यह है कि किन स्पिनरों को इलेवन में जगह मिलेगी. जडेजा के अलावा टीम में अक्षर पटेल, अश्विन, राहुल चाहर और वरुण चक्रवर्ती के रूप में चार स्पिनर हैं. पावर-प्ले में अश्विन अच्छा विकल्प हैं, तो आईपीएल के पहले चरण में राहुल चाहर का प्रदर्शन उम्दा रहा है. राहुल ने पहले चरण में 26 विकेट लिए. भारत के लिए मिले सीमित मौकों में राहुल ने प्रभावित करते हुए सात विकेटलिए हैं. वरुण ने भी केकेआर के लिए अच्छा किया है, लेकिन भारत के लिए चारों के बीच मुकाबला है, तो चयन आसान होने नहीं जा रहा.
4. क्या गेंदबाजों संयोजन होगा टीम का?
क्या विराट तीन पेसर और स्पिनरों के साथ खेलेगा? या फिर सिर्फ दो पेसर इलेवन में होंगे और तीन स्पिनर चुने जाएंगे. टीम में सिर्फ तीन ही पेसर हैं और स्पिनरों का दबदबा कहीं ज्यादा है. हालांकि, हार्दिक को गेंदबाजी के लिए फिट घोषित किया जा चुका है. दो सीमरों के केस में हार्दिक की बॉलिंग विराट को सहारा देगी. पर सवाल तो बना ही रहेगा कि भारत का बॉलिंग कॉम्बिनेशन क्या होगा.
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं