Arjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर सानिया चंडोक के साथ 5 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए. यह शाही समारोह मुंबई के आलीशान होटल द सेंट रेजिस मुंबई में हुआ, जिसकी थीम “साज़” रखी गई थी. बॉलीवुड सितारों से लेकर टीम इंडिया के नामचीन खिलाड़ियों तक, कई हस्तियां कपल को आशीर्वाद देने पहुंचीं. आइए एक नजर डालते हैं, किसने क्या पहना.

अमिताभ बच्चन ने अपना लुक बिल्कुल सिंपल और क्लासिक रखा, उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ शॉल कैरी की. वहीं जया बच्चन ऑफ-व्हाइट साड़ी में बेहद एलीगेंट दिखीं.


अभिषेक और ऐश्वर्या ने एक साथ एंट्री लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, अभिषेक ऑल-ब्लैक पारंपरिक लुक में नजर आए, जबकि ऐश्वर्या ने ब्लू अनारकली सूट पहनकर सबका दिल जीत लिया.

शाहरुख खान आइवरी कलर की शेरवानी में बेहद स्टाइलिश दिखे, उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेज और ब्राउन फॉर्मल शूज़ के साथ पूरा किया. गौरी खान येलो रफल्ड साड़ी में बेहद गॉर्जियस लगीं, वहीं सुहाना ने पिंक लहंगा और येलो दुपट्टे के साथ अपने लुक को खूबसूरती से स्टाइल किया.

नेहा धूपिया ने सिंपल और देसी स्टाइल का चुनाव किया. उन्होंने सफेद पहनावा चुना, जिसे उन्होंने मिनिमल और एलीगेंट ज्वैलरी के साथ स्टाइल किया. अंगद बेदी ने भी व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट पहनकर अपनी पत्नी के लुक को खूबसूरती से मैच किया.

दिग्गज गायिका आशा भोसले भी शादी में शामिल हुईं, वे सफेद साड़ी और मोतियों के हार में काफी ग्रेसफुल दिखीं

फरहान अख्तर ने चूड़ीदार कुर्ते और नेहरू जैकेट में शिरकत की. उनका लुक सादा होने के बावजूद बेहद स्टाइलिश लगा और कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ले गया.

इसे भी पढ़ें: AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया सुबह मिनटों में पेट साफ करने का गजब तरीका, बस किचन तक जाकर करना होगा ये काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं