इंग्लैंड के शीर्ष खिलाड़ी इस साल के आखिर में आस्ट्रेलिया में होने वाली एशेज श्रृंखला का बहिष्कार कर सकते हैं और इसके पीछे की वजह कोरोना के कारण यहां के स्थानीय नियमों का बहुत ज्यादा सख्त होना है. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) अब भी अपने शीर्ष खिलाड़ियों को भेजने पर अड़ा हुआ है और उसने श्रृंखला स्थगित करने में बारे में नहीं सोचा है. इससे वरिष्ठ खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ नाराज हैं. रिपोर्ट के अनुसार, ‘टीम और ईसीबी अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद एशेज में इंग्लैंड की अपेक्षाकृत कमजोर टीम उतारने की संभावनाएं बढ़ गयी हैं.'
खिलाड़ी ईसीबी के रवैये से नाराज हैं क्योंकि उसने दौरे को आंशिक या पूर्ण रूप से स्थगित करने की उनकी मांग को सिरे से नकार दिया. रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इसके परिणामस्वरूप वे अपने विकल्पों पर विचार कर रहे हैं जिसमें समझा जा रहा है कि पूरी टीम का दौरे के बहिष्कार का सामूहिक निर्णय लेना भी शामिल है. इसमें कोचिंग और सहयोगी स्टॉफ भी शामिल है.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें
* CPL 2021: इस गेंदबाज ने तोड़ दिया विस्फोटक क्रिस गेल का बल्ला, हैरत में पड़ गए 'यूनिवर्स बॉस'- Video
* IPL 2021 से हटे 15 खिलाड़ी, प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स को लगा जोर का झटका, देखें पूरी लिस्ट
* IPL 2021: डीविलियर्स ने मचाया गदर, सिर्फ 46 गेंदों में ठोका शतक, प्रैक्टिस मैच में की चौके-छक्के की बरसात- Video
* हम सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच चाहते हैं, एकमात्र टेस्ट नहीं, सौरव गांगुली ने कहा
दरअसल, इंग्लैंड के खिलाड़ियों की नाराजगी की अहम वजह ऑस्ट्रेलिया के बहुत ही ज्यादा सख्त निमय हैं. इंग्लैंड के क्रिकेटर वहां पृथकवास के कड़े नियमों के कारण चार महीने तक होटल के कमरों तक सीमित नहीं रहना चाहते हैं. और इन नियमों में ढील भी मिलती नजर नहीं आ रही है, तो खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया जाने के बिल्कुल भी इच्छुक नहीं हैं.
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं