विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2024

"धोनी हेलमेट निकालो...", फैन्स के अपील पर माही ने जो किया उसने जीता दिल, Video

Dhoni viral video: धोनी ने 231 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाकर फैन्स को झूमने का मौका दिया. वहीं, मैच के बाद थाला धोनी ने कुछ ऐसा किया है ...

"धोनी हेलमेट निकालो...", फैन्स के अपील पर माही ने जो किया उसने जीता दिल, Video
MS Dhoni in IPL 2024: धोनी ने जीता दिल

Dhoni viral video:  दिल्ली के खिलाफ मैच में धोनी (MS Dhoni) ने 16 गेंद पर 37 रन की पारी खेली .अपनी पारी में धोनी ने 4 चौके और 3 छक्के उड़ाने में सफलता हासिल की. धोनी ने 231 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाकर फैन्स को झूमने का मौका दिया. वहीं, मैच के बाद धोनी ने कुछ ऐसा किया है जिसकी तारीफ हो रही है. दरअसल, धोनी ने अपने जेस्चर ने फैन्स का दिल जीत  लिया. सोशल मीडिया पर  सामने आए वीडियो में धोनी का बड़ा दिल देखने को मिला है. दरअसल, हुआ ये कि जैसे ही मैच खत्म हुआ तो माही इशांत शर्मा से बात कर रहे थे. तभी दर्शक दीर्घा से फैन्स धोनी को अपना हेलमेट हटाने की अपील करने लगे, जिसे सुनकर माही ने अपना हेलमेट हटा दिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल है. (आईपीएल 2024 प्वाइंट्स टेबल)

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत (51 रन) के अर्धशतक जड़कर लय हासिल करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 20 रन से हराकर इस सत्र में अपना खाता खोल लिया.

 पिछले दो मैच गंवाने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वार्नर (52 रन) और पृथ्वी साव (43 रन) के बीच पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी के बाद पंत के अर्धशतक से पांच विकेट पर 191 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया.  दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद टूर्नामेंट से वापसी कर रहे पंत की 32 गेंद की अर्धशतकीय पारी आकर्षण का केंद्र रही जिसमें चार चौके और तीन छक्के जड़े थे.  बता  दें कि हार के बाद सीएसके प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, दिल्ली सातवें नंबर पर है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, Chennai Super Kings, Delhi Capitals, Indian Premier League 2024, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com