ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टीम पेन (Tim Paine) ने अफगानिस्तान क्रिकेट (Afghanistan Cricket Team) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. टिम पेन का मानना है कि टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान क्रिकेट को लेकर दूसरी टीमें अहम फैसला ले सकती है. पेन ने कहा कि, यदि अफगानिस्तान में महिलाओं के क्रिकेट खेलने को बैन करती है तो इसका असर टी-20 वर्ल्ड कप (T20 WC) पर पड़ेगा. ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान ने कहा कि, टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के साथ खेलने से टीमें मना कर सकती है. टिम पेन ने एसईएन रेडियो से कहा, मुझे लगता है कि टीम-दर-टीम इसपर चर्चा की जाएगी.' उन्होंने आगे कहा कि, मुझे नहीं लगता कि हम उन देशों से जुड़ना चाहते हैं, जिनके फैसले अपनी आधी आबादी को ही ध्यान में रखकर लिए जाते हैं. मेरा मानना है कि अगर टीमें अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने से इन्कार कर देती हैं तो उसका टी20 विश्व कप में हिस्सा लेना असंभव होगा.'
बता दें कि ICC के नियमों के तहत, टेस्ट खेलने वाले देशों में एक सक्रिय महिला टीम होनी चाहिए और ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को कहा कि वह नवंबर में होबार्ट में अफगानिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट रद्द कर देगी जब तक कि तालिबान पीछे नहीं हटता.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें
* मैदान में घुसकर गेंद लेकर भागने वाले कुत्ते को ICC ने दिया अवार्ड, Video ने इंटरनेट पर मचाई धूम
* IPL 2021 से हटे 15 खिलाड़ी, प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स को लगा जोर का झटका, देखें पूरी लिस्ट
* Suryakumar Yadav ने अपना बर्थडे पर वाइफ के साथ क्वारंटीन में रहते हुए ऐसे सेलिब्रेट किया
* हम सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच चाहते हैं, एकमात्र टेस्ट नहीं, सौरव गांगुली ने कहा
दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि महिलाओं पर शासन के रुख से कैसे निपटा जाए और अफगान पुरुष टीम अभी भी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ओमान में 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक इस प्रतियोगिता में भाग लेगी या नहीं.
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान ने इसके बारे में आगे कहा कि, "कैसे इस तरह की टीम को आईसीसी प्रतियोगिता में खेलने की अनुमति दी जा सकती है. ऐसा बहुत मुश्किल है. उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होते देखना या देशों का बहिष्कार करना सचमुच बहुत मुश्किल होने वाला है, मुझे लगता है, कुछ ऐसा होगा जिस पर टीमें उस विश्व कप की पूर्व संध्या पर चर्चा करेंगी.'
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं