विज्ञापन

नोएडा सेक्टर 125 में एमिटी के पास लगी भीषण आग, कई दुकानें खाक, एक की मौत, VIDEO

नोएडा सेक्टर 125 में एमिटी यूनिवर्सिटी के पास शनिवार दोपहर बाद भीषण आग लगी. इससे 5-6 दुकानें आग की चपेट में आ गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर भी सामने आई है.

नोएडा सेक्टर 125 में एमिटी के पास लगी भीषण आग.
NDTV
  • नोएडा सेक्टर 125 में एमिटी यूनिवर्सिटी के पास भीषण आग लगने से कई दुकानें पूरी तरह जल गई हैं.
  • इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है और आग की भयावहता विजुअल में स्पष्ट देखी जा रही है.
  • आग की चपेट में पांच से छह दुकानें आईं, जिससे क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है.
नोएडा:

Noida Fire: नोएडा सेक्टर 125 से इस वक्त एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां एमिटी यूनिवर्सिटी के पास भीषण आग लगी है. इससे कई दुकानें खाक हो गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर भी सामने आई है. घटनास्थल से सामने आए विजुअल में आग की भयावहता साफ नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि 5 से 6 दुकानों को आग ने चपेट में लिया.

सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. पुलिस और फायर की टीम आग बुझाने में जुटी है. अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है. घटनास्थल पर थाना सेक्टर 126 की पुलिस टीम राहत-बचाव कार्य में लगी है.

नोएडा एमिटी यूनिवर्सिटी में लगी आग के बारे में पुलिस अधिकारी ने क्या बताया?

नोएडा सेक्टर 125 में एमिटी यूनिवर्सिटी में लगी आग के बारे में एडीसीपी नोएडा जोन अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि आग लगने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची. यहां आस-पास में जो अस्थायी दुकानें थी, उसे तत्काल खाली करवाया गया. फायर ब्रिगेड और पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया. वहां एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला. जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. जहां उसकी मौत हो गई. इस हादसे की आगे की जांच जारी है.

खबर अपडेट की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Fire, Noida Fire Accident, Noida Fire Accident Video, Amity University, Amity University Noida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com