Suryakumar Yadav on Riyan Parag : दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ मैच में राजस्थान (Rajasthan Royals) के रियान पराग (Riyan Parag) ने एक ऐसी पारी खेली जिसने फैन्स कभी नहीं भूल पाएंगे. रियान ने 45 गेंद पर 84 रन की पारी खेली. अपनी पारी में पराग ने 7 चौके औऱ 6 छक्के लगाने में सफलता हासिल की. पराग की पारी के दम पर ही राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बना पाने में सफल रही. बता दें कि राजस्थान ने यह मैच 12 रन से जीत लिया . दिल्ली की यह लगातार दूसरी हार रही. मैच में रियान पराग को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. पराग की पारी ने फैन्स का दिल जीता ही बल्कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का भी दिल जीत लिया
ये भी पढ़े- Rishabh Pant: "हम चाहते थे कि...", IPL 2024 की लगातार दूसरी हार पर कप्तान ऋषभ पंत के बयान ने मचाई खलबली
सूर्या ने रियान की बल्लेबाजी को देखकर सोशल मीडिया मंच एक्स पर रिएक्ट किया और कुछ ऐसी बातें लिखी है जो अब सूर्खियां बन गई है. सूर्या ने लिखा, "कुछ हफ्ते पहले एनसीए में एक लड़के से मुलाकात हुई.. वह थोड़ी परेशानी के साथ आया था, उसने पूरी तरह से अपनी रिकवरी पर ध्यान केंद्रित किया और बड़े अनुशासन के साथ अपने कौशल पर काम किया जा रहा था. मैं गलत नहीं था..और मैंने वहां एक कोच से यह कहा कि 'वह एक बदला हुआ लड़का है.. रियान पराग 2.0. सावधान रहें"
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Met a guy at NCA few weeks ago. He came with a slight niggle. Completely focused on his recovery and with great discipline working on his skills. And I was not wrong to tell that to one of the coaches there ‘He is a changed guy'
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) March 28, 2024
RIYAN PARAG 2.0 🔥
Watch out
बता दें कि जब से रियान पराग ने अपने आईपीएल करियर का आगाज किया है, तब से उनके परफॉर्मेंस को लेकर काफी सवाल खड़े किए गए थे. लेकिन राजस्थान फ्रेंचाइजी ने उनका साथ नहीं छोड़ा और आखिकार इस टैलेंटेड खिलाड़ी ने 2024 के आईपीएल में अपने परफॉर्मेंस से दिखा दिया कि फ्रेंचाइजी ने उनके ऊपर विश्वास करके कोई गलती नहीं की है.
मैच की बात करें तो एक समय राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 7.2 ओवर में 36/3 था, उस समय रियान बल्लेबाजी करने आए थे. शुरूआत में रियान ने संभल कर बल्लेबाजी की लेकिन जब उन्हें गेंद फुटबॉल की तरह दिखने लगी तो इस युवा बल्लेबाज ने धमाका कर दिया. पराग ने एनरिक नॉर्खिया के खिलाफ पारी के आखिरी ओवर में 25 रन बनाकर महफिल ही लूट ली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं