Johnson Charles Was Clean Bowled By Sunil Narine Surprising Ball: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी सुनील नरेन मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. आईपीएल के साथ-साथ वह दुनिया भर के लीग में शिरकत करते हैं. यही वजह है कि उन्हें लगभग पूरी दुनिया में लोग पहचानते हैं. मौजूदा समय में वह अबू धाबी टी10 टूर्नामेंट के लिए अबू धाबी में हैं. यहां वह न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स की तरफ से जलवा बिखेर रहे हैं. टूर्नामेंट का 27वां मुकाबला 28 नवंबर को नॉर्दर्न वारियर्स और न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स के बीच अबू धाबी में खेला गया. जहां स्ट्राइकर्स की टीम नौ विकेट के बड़े अंतर से मैच जीतने में कामयाब रही.
मैच के हीरो स्ट्राइकर्स के सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा रहे, लेकिन सुनील नरेन की भी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है. उन्होंने गेंदबाजी के दौरान कुल दो ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 8.00 की इकोनॉमी से 16 रन खर्च करटे हुए दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे. मैच के दौरान उन्होंने अपने कैरेबियन साथी खिलाड़ी जॉनसन चार्ल्स को जिस तरह से बोल्ड किया. उसे देख वहां उपस्थित हर कोई खुशी से झूम उठा.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
Just Sunil Narine Magic. 🧨pic.twitter.com/ZYYB6z22OQ
— Rokte Amar KKR (@Rokte_Amarr_KKR) November 28, 2024
सुनील नरेन की करिश्माई गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए चार्ल्स
दरअसल, चार्ल्स के आक्रामक रुख को भांपते हुए स्ट्राइकर्स के कप्तान सुनील नरेन ने खुद जिम्मेदारी उठाने का फैसला लिया और पारी का छठवां ओवर लेकर मैदान में आए. ओवर की आखिरी गेंद पर चार्ल्स ने क्रीज के बीच में जाकर बड़ा शॉट लगाने का फैसला लिया, लेकिन नरेन उनके इरादों को पहले ही भांप गए. उन्होंने तुरंत गेंद में बदलाव किया और उनके पैरों को निशाना बनाते हुए तेज गति से गेंद डाली. नतीजा ये रहा कि चार्ल्स चारो खाने चित्त हो गए और उन्हें क्लीन बोल्ड होकर पवेलिय का रुख करना पड़ा.
न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स को 9 विकेट से मिली जीत
बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो अबू धाबी में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्दर्न वारियर्स की टीम 10 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाने में कामयाब हुई थी. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स की टीम ने इसे एक विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया.
मैच के दौरान श्रीलंकाई बैटर कुसल परेरा प्रचंड लय में नजर आए. उन्होंने पारी का आगाज करते हुए महज 27 गेंदों में 274.07 की स्ट्राइक रेट से 74 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. इस बीच उनके बल्ले से छह चौके और सात बेहतरीन छक्के निकले. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.
यह भी पढ़ें- सावधान टीम इंडिया! एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में आए 2 नए महारथी, आंकड़े देख दहल जाएंगे आप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं