Kavya Maran reaction on Sunrisers Hyderabad : हैदराबाद (SRH vs RR) ने क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स को 36 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. पैट कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद ने कमाल का परफॉर्मेंस किया और आखिर में फाइनल में पहुंच गई. अब फाइनल में केकेआर के साथ 26 मई को हैदराबाद की टीम महामुकाबला खेलेगी. बता दें कि हमेशा की तरह इस बार भी काव्या मारन (Kavya Maran) के रिएक्शन वायरल हुए हैं. दरअसल, जैसे ही हैदराबाद की टीम फाइनल में पहुंचीं वैसे ही काव्या सबसे पहले दौड़कर अपने पापा के पास गईं और उन्हें गले लगा लिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल है. काव्या के इस खास रिएक्शन की खूब चर्चा हो रही है.
Celebrations from Kavya Maran after sealing the Final.pic.twitter.com/ojG0ZCRTL9
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 24, 2024
बता दें कि मिनी ऑक्शन के दौरान काव्या भी मौजूद थीं, ऑक्शन में काव्या ने पैट कमिंस (PAT Cummins) पर दांव लगाया था, हैदराबाद ने कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख रुपए खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया था. काव्या का यह बड़ा दांव काफी सफल रहा और अब टीम कमिंस की बेहतरीन कप्तानी और गेंदबाजी के दम पर फाइनल खेलने वाली है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दरअसल, पिछले सीजन हैदराबाद की टीम 10वें पायदान पर रही थी. लेकिन इस बार अब हैदराबाद की टीम फाइनल जीतने से केवल एक कदम दूर है. साल 2016 में हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी में खिताब जीता था. पहले हैदराबाद ने बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन बनाए थे जिसके बाद राजस्थान लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 139 रन ही बना सकी.
हैदराबाद के गेंदबाज शाहबाज अहमद ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लेने में सफल रहे. शाहबाज को उनके बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया है. बता दें कि क्वालीफायर एक में केकेआर ने हैदराबाद को हराया था.
ये भी पढ़े- मैक्सवेल, ग्रीन, दयाल का कटेगा पत्ता! RCB इन 3 खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन
ये भी पढ़े- हैदराबाद की जीत में ये 5 खिलाड़ी रहे हीरो, 'विजय' पाने के लिए लगा दी थी जी जान
ये भी पढ़े- T20 World Cup 2024 के लिए पाकिस्तान की टीम हुई अनाउंस, धुरंधरों में आमिर-इमाद भी शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं