विज्ञापन

Border 2 Box Office Collection Day 2: 'बॉर्डर 2' का दूसरे दिन भी गदर, सनी देओल की फिल्म 100 करोड़ के इतने करीब

border 2 box office collection day 2: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2' ने जबरदस्त शुरुआत की है. पहले दिन करीब 32 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ फिल्म ने मजबूत शुरुआत की और दूसरे दिन के कलेक्शन के साथ ये 100 करोड़ के काफी करीब आ गई है.

Border 2 Box Office Collection Day 2: 'बॉर्डर 2' का दूसरे दिन भी गदर, सनी देओल की फिल्म 100 करोड़ के इतने करीब
Border 2 box office collection day 2: दूसरे दिन भी नहीं रुकी 'बॉर्डर 2' की रफ्तार, कमा डाले इतने करोड़
  • सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की फिल्म बॉर्डर 2 ने पहले दो दिनों में कुल 72.69 करोड़ रुपये कमाए हैं
  • बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 ने पहले दिन 32 करोड़ रुपये की मजबूत शुरुआत की और दूसरे दिन कलेक्शन में उछाल दिखा
  • शनिवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी में शाम और रात के शोज में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई, जिससे कमाई में तेजी आई

Border 2 Box Office Collection Day 2: बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी भरा सफर जारी है. सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म तेजी के साथ 100 करोड़ की ओर कदमताल कर रही है. वैसे भी फिल्म को लंबा वीकेंड मिला है और उम्मीद जताई जा रही है कि सनी देओल की वॉर मूवी चार दिन में 150 करोड़ का नेट कलेक्शन कर सकती है और वो भी सिर्फ भारत में. बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर देशभक्ति और एक्शन का जादू चल पड़ा है.

लंबे समय से ‘धुरंधर' की धूम के बाद अब सिनेमाघरों में सनी देओल की ‘बॉर्डर 2' ने जबरदस्त एंट्री मारी है. पहले दिन करीब 32 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ फिल्म ने मजबूत शुरुआत की और दूसरे दिन इसके कलेक्शन में साफ उछाल देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से शनिवार को हालात बेहतर नजर आए, जिससे फिल्म की रफ्तार तेज हो गई. शुरुआती ट्रेंड्स बता रहे हैं कि ‘बॉर्डर 2' पहले ही वीकेंड पर कमाई के मामले में धुरंधर को मात भी दे सकती है.

दूसरे दिन बढ़ी रफ्तार, ऑक्यूपेंसी में जबरदस्त उछाल

दूसरे दिन की सुबह के शोज पहले दिन के मुकाबले लगभग बराबर रहे. कुछ इलाकों में हल्की बढ़त दिखी तो कहीं कहीं मामूली गिरावट भी रही. लेकिन असली खेल दोपहर के बाद शुरू हुआ. शाम और रात के शोज में दर्शकों की भीड़ अचानक बढ़ गई और ज्यादातर सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी काफी बेहतर हो गई. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को फिल्म ने 21 करोड़ रुपये कमा लिए थे. इसमें शाम और रात के शोज शामिल नहीं हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि दिन खत्म होने तक ‘बॉर्डर 2' का कलेक्शन 33 से 37 करोड़ रुपये के बीच जा सकता है.

लेकिन टी-सीरीज ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसमें फिल्म ने 40.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह बॉर्डर 2 ने दो दिन में 72.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें: शाहिद कपूर ने ‘ओ रोमियो' से कमा लिए 45 करोड़! जानें नाना, तृप्ति, दिशा और बाकी सितारों को कितने मिले

लंबा वीकेंड बनेगा गेम चेंजर

पहले दिन रात में भारी बारिश और भारत न्यूजीलैंड टी20 मैच का असर पड़ा था, जिससे नाइट शोज उम्मीद के मुताबिक नहीं चल पाए थे. शनिवार को ये दोनों रुकावटें नहीं हैं. साथ ही वीकेंड की टिकट कीमतों का फायदा भी दर्शक उठा सकते हैं. फिल्म को चार दिन का एक्सटेंडेड वीकेंड मिल रहा है. इसलिए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘बॉर्डर 2' 125 से 135 करोड़ रुपये तक का नेट बिजनेस कर सकती है. ये आंकड़ा फिल्म के लिए शानदार शुरुआत माना जाएगा और पहले हफ्ते की कमाई फिल्म को ज्यादा दमदार हिट बना सकती है.

यह भी पढ़ें: नॉर्थ इंडिया में फिर गरजा सनी देओल का नाम! बॉर्डर 2 की ताबड़तोड़ ओपनिंग, 3 दिन में 100 करोड़ पार करने की तैयारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Border 2, Sunny Deol, Border 2 Box Office, Border 2 Box Office Collection Day 2, Varun Dhawan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com