विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2021

Sl vs Ind: विश्व कप के लिए इन 2 खिलाड़ियों की अनदेखी करना बहुत ही मुश्किल, हरभजन सिंह ने कहा

भज्जी ने कहा कि सूर्यकुमार एक और बल्लेबाज हैं, जिन्होंने विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है. उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार ने अभी तक भारत के लिए बहुत ही कम क्रिकेट खेली है, लेकिन जितना भी वह खेले, उसमें ही उन्होंने सभी का भरोसा जीत लिया.

Sl vs Ind: विश्व कप के लिए इन 2 खिलाड़ियों की अनदेखी करना बहुत ही मुश्किल, हरभजन सिंह ने कहा
हरभजन सिंह की बात से बहुत लोग सहमत होंगे
नई दिल्ली:

ऐसा लगता है कि श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में पृथ्वी शॉ और इशान किशन के जोरदार प्रदर्शन ने पूर्व क्रिकेटरों की सोच पर भी असर डाला है. अब दिग्गज हरभजन सिंह ने कहा है कि हालिया प्रदर्शन के आधार पर युवा खिलाड़ियों को टीम में होन चाहिए.  भज्जी ने कहा कि पृथ्वी शॉ और इशान किशन जैसे खिलाड़ी टीम के लिए X फैक्टर हैं. ये ऐसे बल्लेबाज हैं, जो होने जा रहे विश्व कप में तेजी से मैच का रुख मोड़ने की काबिलियत रखते हैं. 

भज्जी ने एक वेबसाइट से बातचीत में  कहा कि आप प्रदर्शन के आधार पर किसी खिलाड़ी का आंकलन कर सकते हैं. जिस अंदाज में पृथ्वी और इशान ने अंतरराष्ट्रीय मैचों में बल्लेबाजी की है, वह उनकी क्षमता के बारे में बताता है और और टी20 विश्व कप के लिए इन दोनों की अनदेखी करना बहुत ही मुश्किल होगा.  

IND vs SL दूसरे वनडे में बन सकते हैं बेहतरीन रिकॉर्ड्स, हार्दिक पांड्या-चहल के पास इतिहास रचने का मौका

पूर्व ऑफी बोले कि अगर आप विश्व कप जीतना चाहते हैं, तो आपको ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है. वे यह बिल्कुल भी नहीं देखते कि सामने बॉलिंग करने वाला गेंदबाज कौन है. ये दोनों ही अपने नैसर्गिक बल्लेबाजी का समर्थन करते हैं और उसका पूरा लुत्फ उठाते हैं. जिस तरह की फॉर्म वर्तमान में इशान और पृथ्वी की है, उसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि दोनों ही मैच की तस्वीर बदलने की काबिलियत रखते हैं. 

SL vs IND: दूसरे वनडे में भारत की प्लेइंग XI ऐसी हो सकती है, मनीष पांडे को लेकर कन्फ्यूजन

भज्जी ने कहा कि पृथ्वी, इशान के अलावा सूर्यकुमार एक और बल्लेबाज हैं, जिन्होंने विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है. उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार ने अभी तक भारत के लिए बहुत ही कम क्रिकेट खेली है, लेकिन जितना भी वह खेले, उसमें ही उन्होंने सभी का भरोसा जीत लिया. सूर्यकुमार ने लगभग हर मुकाबले में कॉन्फिडेंस का परिचय दिया. और अगर सेलेक्टरों को किसी एक सीनियर खिलाड़ी को हटाना भी पड़ता है, तो उन्हें इन तीनों के लिए उसे हटा देना चाहिए. 
 

VIDEO: श्रीलंका सीरीज से पहले कैफ ने इसे लेकर एनडीटीवी से खास बात की. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harbhajan Singh, Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Prithvi Pankaj Shaw, Board Of Control For Cricket In India, Sri Lanka Vs India 2021, ICC T20 World Cup 2020, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com