SL vs IND: पहला वनडे मैच जीतकर भारतीय टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने में सफल हो गई है. पहले वनडे में भारत के बल्लेबाजों ने शानदार परफॉर्मेंस किया और श्रीलंका के गेंदबाजों की खूब धुनाई की. सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाने वाली भारतीय टीम दूसरे वनडे में भी जीत हासिल करके सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. दूसरे वनडे के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना कम है. भारतीय टीम के गेंदबाजों में सिर्फ भुवनेश्वर कुमार ऐसे गेंदबाज रहे जो थोड़े फीके नजर आए हैं. भुवी ने पहले वनडे में 9 ओवर की गेंदबाजी की और 63 रन दिए. औसत परफॉर्मेंस के बाद भी टीम मैनेजमेंट भुवी को दूसरे वनडे में भी प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहेगी. भारतीय टीम के दीपक चाहर ने 2 विकेट हासिल किए थे. दीपक एक उभरते हुए गेंदबाजद हैं और उन्हें टीम मैनेजमेंट ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहेगी.
ENG vs PAK: पाकिस्तानी गेंदबाज के खिलाफ जोस बटलर का करिश्मा, अनोखे अंदाज में लगाया छक्का- Video
वहीं, दूसरी ओर मनीष पांडे (Manish Pandey) ने पहले वनडे 40 गेंदों का सामना करने के बाद 26 रन बनाए थे. पहले वनडे में मिली जीत के बाद पांडे का भी दूसरा वनडे मैच खेलना तय माना जा रहा है. भारत के लिए वनडे में डेब्यू करने वाले इशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक जमाने में सफल रहे हैं. दूसरे वनडे के लिए संजू सैमसन (Sanju Samson) फिट हो गए हैं. लेकिन इशान ने शानदार परफॉर्मेंस कर दूसरे वनडे के लिए अपनी जगह तय कर ली है. यानि संजू फिट होने के बाद भी दूसरे वनडे में नहीं खेल सकते हैं. संजू सैमसन ने अभी तक वनडे में डेब्यू नहीं किया है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
श्रीलंका की टीम वापसी करने उतरेगी
पहले वनडे में श्रीलंका की टीम (Sri Lanka) भारतीय टीम के सामने कमजोर नजर आई है. यदि दूसरा वनडे मैच श्रीलंका हार जाती है तो उसे सीरीज भी गंवाना पड़ेगा. ऐसे में श्रीलंकाई टीम हर हाल में दूसरा वनडे मैच जीतना चाहेगी.
दूसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI:
शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, ईशान किशन, सूर्याकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार
शाकिब अल हसन ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के केवल दूसरे ऑलराउंडर बने
श्रीलंका संभावित XI
श्रीलंका - अविष्का फर्नांडो, मिनोड भानुका (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, इसुरु उदाना, दुष्मंथा चमीरा, लक्षण संदाकन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं