भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ( Ajit Agarkar) को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को सीनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया. अगरकर इससे पहले दिन में अशोक मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सामने वर्चुअल साक्षात्कार में शामिल हुए, जिसकी सिफारिश पर बीसीसीआई (BCCI) ने यह फैसला किया. अगरकर के चयन समिति में शामिल किए जाने से पहले सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर उनके साथ लंच करते हुए तस्वीर शेयर की जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. तेंदुलकर के साथ तस्वीर में अगरकर के अलावा युवराज सिंह भी नजर आ रहे हैं. वहीं, तस्वीर में तेंदुलकर की वाइफ अंजली भी नजर आ रही है.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
सचिन ने यह खास तस्वीर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "दो चीज़ें जो हमें करीब रखती हैं वो हैं दोस्ती और खाना.. शानदार दोपहर के भोजन के लिए इन मुलाकात हुई."

तेंदुलकर की तस्वीर को देखकर पूर्व महान दिग्गज ब्रायन लारा ने भी रिएक्ट किया है. लारा ने खास तस्वीर को देखकर लिखा, " "यह मेरे लिए एक हैलो और बाय है दोस्तों, तुम सभी लकी हो, मेरे गोल्फ वाले दोस्तों एन्जॉय करो.."
अगरकर का रिकॉर्ड है चौंकाने वाला
अगरकर ने 26 टेस्ट और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा 191 वनडे मैच खेले हैं। वह 1999, 2003 और 2007 वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। वह 2007 विश्व टी20 विजेता भारतीय टीम में भी शामिल थे. अगरकर ने लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाया था और उन्होंने 2004 में एडिलेड में खेले गए मैच में छह विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया में भारत की टेस्ट जीत में अहम भूमिका निभाई थी. वनडे में किसी भारतीय बल्लेबाज के सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अब भी उनके नाम है.उन्होंने 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 21 गेंदों में अर्धशतक बनाया था.
--- ये भी पढ़ें ---
* वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान, इन नए चेहरों को पहली बार किया गया शामिल
* "मिलिए ये हैं भारत के सबसे ..." राहुल द्रविड़ ने सर गैरी सोबर्स से ऐसा कहकर कराया शुभमन गिल का परिचय, दंग रह गए महान दिग्गज, Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं