विज्ञापन

पेरिस के पास हुई गोलीबारी में एक की मौत, चार घायल, पुलिस कर रही है टेरर एंगल की जांच

फ्रांस की राजधानी पेरिस के नजदीक एक उपनगर में हुई गोलीबारी से दहशत फैल गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना के कारणों की जांच कर रही है.

पेरिस के पास हुई गोलीबारी में एक की मौत, चार घायल, पुलिस कर रही है टेरर एंगल की जांच
फ्रांस की राजधानी पेरिस के नजदीक गोलीबारी हुई है.

फ्रांस की राजधानी पेरिस के नजदीक एक उपनगर में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए. दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए.

सड़क पर हुई फायरिंग

फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक उपनगर की एक सड़क पर अचानक गोलीबारी हुई. इस हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही जान चली गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

आरोपी को पुलिस ने दबोचा

घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आरोपी को यवेलिन्स विभाग के कॉइनिएरेस इलाके से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है ताकि हमले के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके.

हमले की वजह अब भी रहस्य

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोलीबारी के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमला किसी निजी रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

खबर अपडेट हो रही है

यह भी पढ़ें- 

फ्रांस में ‘अवैध' प्रदर्शनों पर रोक लगाने की तैयारी में मैक्रों, खुद बताया-किन्हें मिलेगी अनुमति

फ्रांस में शमोंडा वायरस से पहले व्यक्ति की मौत, जानवरों से इंसानों तक पहुंचा संक्रमण; WHO ने शुरू की जांच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paris, France, Paris Shooting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com