Rohit Sharma vs Hardik Pandya: दिल्ली को 29 रन से हराकर मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन अपनी पहली जीत हासिल की, लगातार तीन मैच हारने के बाद मुंबई की टीम पहली जीत हासिल करने में सफल रही. मुंबई को मिली जीत के बाद टीम के मालिक आकाश अंबानी और उनकी माता नीता अंबानी का रिएक्शन (Akash Ambani Nita Ambani) देखने लायक था. दोनों का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. वहीं, जब मुंबई ने जीत हासिल की तो रोहित शर्मा ने अपने नए कप्तान हार्दिक पंड्या को गले से लगाया. रोहित और हार्दिक के चेहरे पर संतुष्टि के भाव झलक रहे थे. दरअसल, काफी समय से यह चर्चा चल रही थी कि रोहित और हार्दिक के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. लेकिन पहली जीत के बाद दोनों के बीच किसी तरह की कोई मननुटाव नजर नहीं आया.
𝘚𝘰𝘢𝘬 𝘪𝘵 𝘪𝘯 𝘣𝘰𝘺𝘴, 𝘴𝘰𝘢𝘬 𝘪𝘵 𝘪𝘯 💙#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #MIvDC #ESADay #EducationAndSportsForAllpic.twitter.com/cnfccQ45U3
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 7, 2024
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि पंड्या को पिछले तीन मैच में दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस मैच के दौरान ऐसा नहीं हुआ. फैन्स भी मु्बई की जीत के बाद काफी खुश दिखे, बता दें कि मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी की थी और 234 रन बनाए थे, जिसके बाद दिल्ली की टीम 205 रन ही बना सकी.
ये भी पढ़े- सैम कुरेन के "Dream T20 hat-Trick" में कोहली का नाम नहीं, इन तीन बल्लेबाजों को करना चाहते हैं आउट
मुंबई की ओर से रोहित शर्मा (27 गेंद पर 49 रन) और ईशान किशन (23 गेंद पर 42 रन) भले ही अपनी पारी लंबी नहीं खींच पाए लेकिन उन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. उनके आउट होने के बाद टिम डेविड (21 गेंद पर नाबाद 45 रन), कप्तान हार्दिक पंड्या (33 गेंद पर 39 रन) और शेफर्ड ने अच्छी तरह से जिम्मेदारी संभाली. शेफर्ड ने एनरिक नोर्किया (65 रन देकर दो विकेट) के पारी आखिरी ओवर में चार छक्कों और दो चौकों की मदद से 32 रन बटोरे.अक्षर पटेल दिल्ली के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 35 रन देकर दो विकेट लिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं