Rohit Sharma record: आखिरकार तीन मैच के बाद मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 (IPL 2024 Mumbai Indians) जीत नसीब हुई. आईपीएल (IPL 2024) के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) को 29 रन से हराकर पहली जीत हासिल की. बता दें कि मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रोहित टी-20 क्रिकेट में 250 जीत का हिस्सा रहने वाले भारत के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं, ऐसा कमाल करने वाले हिट मैन अब दुनिया के छठे खिलाड़ी हैं.
बता दें कि रोहित के अलावा इस खास लिस्ट में कीरोन पोलार्ड, शोएब मलिक, ड्वेन ब्रावो, सुनील नारायण, और आंद्रे रसेल शामिल हैं. टी-2 क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ी पोलार्ड हैं. पोलार्ड 359 टी20 जीत का हिस्सा रहे हैं. वहीं, पाकिस्तान के शोएब मलिक 325 टी-20 जीत का हिस्सा रहे हैं. इसके अलावा ड्वेन ब्रावो 320 और सुनील नरेन अबतक कुल 286 टी-20 जीत का हिस्सा रहे हैं. वहीं, विस्फोटक आंद्रे रसेल 250 मैचों में जीत का हिस्सा रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सबसे ज्यादा टी20 जीत का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ी (Part of Most T20 Matches Wins)
359 - कीरोन पोलार्ड
325-शोएब मलिक
320 - ड्वेन ब्रावो
286-सुनील नारायण
250 - आंद्रे रसेल
250 - रोहित शर्मा*
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच की बात करें तो रोहित ने 49 रन की पारी खेली, रोहित को अक्षर पटेल ने अपनी फिरकी में फंसाकर बोल्ड कर दिया था. भले ही रोहित अर्धशतक से चूक गए थे लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से दिल्ली के गेंदबाजों की खूब धुनाई की थी.
ये भी पढ़े- सैम कुरेन के "Dream T20 hat-Trick" में कोहली का नाम नहीं, इन तीन बल्लेबाजों को करना चाहते हैं आउट
रोहित ने 27 गेंद पर 49 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 3 छक्के लगाए हैं. बता दें कि रोहित के नाम टी-20 क्रिकेट में 491 छक्के दर्ज हो गए हैं. मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 5 विकेट पर 234 रन बनाए थे जिसके बाद दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन ही बना सकी.
मुंबई की ओऱ से आखिरी समय में रोमारियो शेफर्ड ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की जिसके काऱण ही मुंबई 234 रन बना पाने में सफल रही थी. रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंद पर 39 रन पारी खेली थी. जिसमें 4 छक्के और 3 चौके शामिल रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं