जिम्बाब्वे दौरे से पहले हरमनप्रीत कौर ने भारतीय टीम की कप्तानी छोड़कर सबको चौंका दिया था. टीम इंडिया ने उनकी अगुवाई में हाल ही में एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा था. हालांकि, उनकी अगुवाई में ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन किया था और जिसके बाद से ही उन पर कप्तानी छोड़ने का दबाव था. लेकिन टीम की कमान छोड़ने के बाद से हरमनप्रीत कौर और खूंखार हो गई हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में उनका बल्ला आग उगल रहा है. भले ही जिम्बाब्वे उतनी मजबूत टीम नहीं हो, लेकिन हरमन के जिस तरह से स्ट्रोक लगाए हैं और उनकी शॉट टाइमिंग दिखाती हैं कि पूर्व कप्तान पुराने अंदाज में वापस आ चुकी हैं.
हरमन ने ठोका शतक
कप्तानी छोड़ने से पहले तक हरमन लगातार बल्ले से संघर्ष कर रहीं थी. लेकिन जब से वह स्मृति मंधाना की अगुवाई में खेल रही हैं, उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला है. रविवार को उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के दूसरे महिला वनडे में 121 गेंदों में 126 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 15 चौके लगाए. हरमन ने 101 गेंदों पर अपने वनडे करियर का 8वां शतक लगाया और भारत के लिए महिला वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में मिताली राज को पीछे छोड़ दिया. हरमन से आगे अब केवल मंधाना है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारतीय महिलाओं के लिए सर्वाधिक वनडे शतक
- 14- स्मृति मंधाना
- 8 - हरमनप्रीत कौर*
- 7- मिताली राज
- 3-पुनम राऊत
- 3 - जेमिमा रोड्रिग्स
- 3 - प्रतीका रावल
कप्तानी जाने से बाद हुईं खूंखार
हरमन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के तीसरे मुकाबले में नाबाद 91 रन बनाए थे. इससे पहले पिछली 10 पारियों में उनके बल्ले से कोई अर्धशतक भी नहीं आया था. और आज उन्होंने शतक जड़ा है. जिम्बाब्वे के खिलाफ हरमन तीन पारियों में बैटिंग कर पाई हैं, जबकि दो में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई. इस दौरान उन्होंने 1, 91 और 126 रन बनाए हैं. रविवार को पूर्व कप्तान के बल्ले से आया शतक, इस साल का उनका पहला अंतरराष्ट्रीय शतक भी है.
कप्तानी जाने के बाद हरमन का प्रदर्शन
- भारत बनाम जिम्बाब्वे, पहला टी20: 1 रन
- भारत बनाम जिम्बाब्वे, दूसरा टी20: बल्लेबाजी नहीं आई
- भारत बनाम जिम्बाब्वे, तीसरा टी20: 91*
- भारत बनाम जिम्बाब्वे, पहला वनडे: बल्लेबाजी नहीं आई
- भारत बनाम जिम्बाब्वे, दूसरा वनडे: 126
अपने करियर के 8वें वनडे शतक के बाद हरमनप्रीत ने कहा,"हालात आसान नहीं थे. आजकल हम ज़्यादातर रात में मैच खेलते हैं. लंबे समय बाद धूप में खेलना, ऐसे में बल्लेबाज़ी करना मुश्किल होता है." "विकेट भी कुछ अलग तरह का था, शुरुआत में गेंद थोड़ी रुक कर आ रही थी. हमारी सोच यही थी कि बस बल्लेबाज़ी करते रहें और अपना सही पोस्चर बनाए रखें." मैं बस मैदान पर अपने खेल का आनंद लेना चाहती हूं. सबसे ज़रूरी है कि बल्लेबाज़ी जारी रखूं और खेल का मजा लेती रहूं. अच्छी बात यह है कि मैं गेंद को अच्छे से हिट कर पा रही हूं."
यह भी पढ़ें: Video: नेट्स में गरजा 'किंग' का बल्ला, न्यूजीलैंड सीरीज से पहले विराट कोहली ने दिखाया खतरनाक अंदाज
यह भी पढ़ें: PAK vs ENG: पाकिस्तान के आगे बिखर रही थी इंग्लैंड की टीम, तभी 5 फीट 7 इंच के बल्लेबाज ने ठोक दिया कमाल का शतक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं