Sam Curran dream T20 hat-trick: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम कुरेन (Sam Curran dream T20 hat-trick) ने उन तीन बल्लेबाजों के नाम का ऐलान किया है जिसे आउट कर वो अपनी ड्रीम टी-20 हैट्रिक पूरा करना चाहते हैं. दरअसल, कुरेन आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेल रहे हैं. कुरेन इंग्लैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर हैं. बल्लेबाजी और गेंदबाजी से इस खिलाड़ी ने तहलका मचा दिया है. अब ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए कुरेन ने ड्रीम टी-20 हैट्रिक लेकर बात की है, कुरेन ने अ्पनी ड्रीम हैट्रिक में विराट कोहली को शामिल नहीं किया है, जिसको लेकर फैन्स हैरान हैं. सैम कुरेन से जब पूछा गया कि टी-20 (T20 Cricket) में आपकी ड्रीम हैट्रिक (Sam Curran Dream T20 hat-trick) क्या होगी. तो इस खिलाड़ी ने सबसे पहला नाम रोहित शर्मा का लिया. इसके बाद दूसरा नाम विस्फोटक आंद्रे रसेल का लिया. इसके बाद तीसरा नाम कुरेन ने जोस बटलर का लिया है. (Rohit Sharma, Andre Russell and Jos Buttler Not Virat Kohli)
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि ये तीनों खिलाड़ी विश्व क्रिकेट में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. इस सीजन आईपीएल की बात करें तो कुरेन ने अबतक 4 मैच में 91 रन बनाए हैं तो वहीं गेंदबाजी से 4 विकेट निकाल चुके हैं. बता दें कि पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2024 में अबतक 4 मैच खेले हैं जिसमें 2 में जीत और 2 मैचों में हारी है. पंजाब आईपीएल 2024 प्वाइंटेस टेबल में छठे नंबर पर इस समय मौजूद हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं