टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक में शुमार किए जाते हैं. गाड़ी, बंगला और मोटा बैंक-बैलेंस सहित तमाम चीजें रोहित के पास हैं, लेकिन रोहित ने एक समय ऐसा भी देखा है, जब उनके पास अपनी किट (खेलने का सामान) जुटाने तक के भी पैसे नहीं होते थे. और इन्हें जुटाने के लिए वह दूध के पैकेट तक घरों में सप्लायी करते थे. यह खुलासा भारत के लिए खेल चुके लेफ्टी स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने "जियो सिनेमा" के एक शो में किया.
SPECIAL STORIES:
BCCI Central Contract: इन खिलाड़ियों की हुई हमेशा के लिए छुट्टी, लेकिन यह दिग्गज प्लानिंग में बरकरार
IPL 2023: "16 करोड़ रुपये बर्बाद", बेन स्टोक्स की इस खबर पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया
"चोटिल बुमराह को करोड़ों, लेकिन इस युवा को कॉन्ट्रैक्ट क्यों नहीं", भड़के फैंस ने उठाए सवाल
ओझा ने शो में कहा, जब मैं पहली बार राष्ट्रीय अंडर-15 कैंप में पहली बार रोहित से मिला, तो वह बहुत ही स्पेशल खिलाड़ी था. शिविर में मैं उनके खिलाफ खेला और उनका विकेट भी लिया. उन्होंने कहा कि नैसर्गिक रूप से रोहित मुंबई टाइप लड़का है, जो ज्यादा नहीं बोलता, लेकिन जब खेलता है, तो बहुत ही आक्रामक रवैया दिखाता है. ओझा बोले कि वास्तव में मैं बहुत ही हैरान था कि जब हम एक-दूसरे को नहीं जानते थे, तो वह मेरे साथ क्यों इतना आक्रामक हो रहा था. लेकिन उसके बाद हमारी दोस्ती मजबूत होना शुरू हो गयी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूर्व लेफ्टी स्पिनर ने कहा कि रोहित एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते थे. और मुझे याद है कि जब हम आपस में बात कर रहे थे कि उनकी क्रिकेट किट का बजट कितना सीमित था, तो वह इस बात को लेकर काफी भावुक हो गया. ओझा आगे बोले कि वास्तव में वह दूध के पैकेट डिलिवर किया करता था और यह काफी पहले की बात है. ऐसा उन्होंने अपनी क्रिकेट किट खरीदने के लिए किया. मुझे यह देखकर बहुत ही गर्व होता है कि हमारी यात्रा कैसे शुरू हुयी और अब हम कहां पहुंच गए हैं.
याद दिला दें कि रोहित ने साल 2007 में भारत के लिए करियर का आगाज किया था, लेकिन वह नियमित अंतराल में टीम से अंदर-बाहर होते रहे. रोहित को साल 2011 में हुए विश्व कप टीम में भी नहीं चुना गया था, लेकिन उसके बाद से रोहित ने जब से पारी की शुरुआत करना शुरू किया, तब से वह एक अलग ही ग्रुप के बल्लेबाज बन गए. और आज जिस मुकाम पर वह हैं, वह सभी के सामने है.
--- ये भी पढ़ें ---
* WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका का धमाका, टी20 अंतरराष्ट्रीय में पॉवरप्ले में कूट दिए इतने रन, बन गया विश्व रिकॉर्ड
* IPL 2023: CSK और Ravindra Jadeja के बीच किस बात को लेकर हुई थी अनबन? कैसे बनी बात, सामने आई पूरी जानकारी
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं