रविवार देर रात बीसीसीआई (BCCI) ने साल 2022-23 के लिए अपने सालाना अनुबंध का ऐलान किया, तो एक-दो छोटे पहलुओं को छोड़कर कोई चौंकाने वाली बात देखने को नहीं ही मिली. जैसे कयास थे, ठीक वैसा ही हुआ. मसलन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja is promoted) को उनके हालिया बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम बोर्ड ने दिया और वह अब "ए-प्लस" कैटेगिरी के लिए विराट, रोहित और बुमराह की तरह ही सालाना सात करोड़ रुपये पाएंगे, तो वहीं कुछ खिलाड़ियों की अनुबंध से स्थायी रूप से बाहर कर दिया गया. और फैंस और तमाम पंडित भी इन खिलाड़ियों के बारे में यही मानकर चल रहे थे.
SPESIAL STORIES:
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह सही है कि आने वाले सालों में दीपक चाहर के लिए सालाना अनुबंध का विकल्प खुला हुआ है, लेकिन अब पेसर भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, ऋद्धिमान साहा और हनुमा विहारी के लिए आगे अनुबंध हासिल करना बहुत ज्यादा मुश्किल होगा. इन खिलाड़ियों को बीसीसीसीआई ने किसी भी कैटेगिरी में शामिल नहीं किया गया है. वहीं, फैंस और पंडित तो यह भी मानकर चल रहे हैं कि आगे भुवनेश्वर कुमार बमुश्किल ही मैनेजमेंट की प्लानिंग का हिस्सा हो और उनका करियर अब खत्म हो गया है.
लेकिन यहां सबसे ज्यादा हैरानी का चयन ओपनर शिखर धवन का बना हुआ है. धवन वर्तमान में खेल के दो फौरमेटों टेस्ट और टी20 से काफी पहले ही बाहर हो चुके थे, तो वनडे में उनकी जगह शुभमन गिल ने हासिल कर ली है. धवन खुद मानकर चल रहे हैं कि शायद ही उनकी आगे वापसी हो, लेकिन बीसीसीआई का धवन को अनुबंध देना बताता है कि यह लेफ्टी बल्लेबाज साल के आखिर में भारत की धरती पर होने वाले फिफ्टी-फिफ्टी विश्व कप के लिए मैनेमजेंट की प्लानिंग में है.
--- ये भी पढ़ें ---
* WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका का धमाका, टी20 अंतरराष्ट्रीय में पॉवरप्ले में कूट दिए इतने रन, बन गया विश्व रिकॉर्ड
* IPL 2023: CSK और Ravindra Jadeja के बीच किस बात को लेकर हुई थी अनबन? कैसे बनी बात, सामने आई पूरी जानकारी
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं