Rain in North India: उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पंजाब और हरियाणा से लेकर उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में 27 जनवरी को बारिश हुई. 28 जनवरी को दिल्ली में तो नहीं, लेकिन उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार में बारिश का पूर्वानुमान है. आज बुधवार से लेकर अगले कुछ दिनों तक दिल्ली नोए़डा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में ऐसे ही बादल छाए रहेंगे. 26 जनवरी को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस बेमौसम बारिश ने मैदानी इलाकों को भिगोया है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हुई, जबकि यूपी, दिल्ली जैसे राज्यों में बारिश गिर रही है.
हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में तो ओले भी गिरे. 26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश और 27-28 जनवरी को उत्तराखंड में बिजली गरजने चमकने के साथ तेज हवाएं चलने अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया था. 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं ने भी पूरे उत्तर भारत को झकझोर दिया है.
भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 27 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया था. सुबह पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू भी हो गई. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बिजली कड़कने गरजने के साथ बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 और 28 जनवरी को, मध्य प्रदेश में भी इन्हीं दो दिन हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, हरियाणा में ओले गिरे
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है. श्रीनगर से आने जाने वाली 25 फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं. श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग से लेकर घाटी के ज्यादातर इलाकों में भारी हिमपात देखा जा रहा है. हरियाणा के नारनौल में मंगलवार सुबह तेज बरसात के साथ ओले गिरे. ओलावृष्टि के कारण को गेहूं और अन्य रबी फसलों को नुकसान हो सकता है. ओले गिरने के बाद बारिश तेज हो गई.इसके पहले शुष्क ठंड के कारण पाला पड़ने से भी किसानों को नुकसान पहुंचा था.
उत्तराखंड, हिमाचल से वेस्ट यूपी तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया था और यही देखने को मिला. यही वजह है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, वेस्ट यूपी और राजस्थान में कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि हो रही है. बिहार में भी 28 जनवरी को बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है. छत्तीसगढ़ में 28 जनवरी को बरसात होने की संभावना है. मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 27 जनवरी को और केरल और माहे में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.
राजस्थान में भी तेज बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत पूरे प्रदेश में बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, बीकानेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर डिवीजन के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है. जयपुर समेत कई जगहों पर मंगलवार सुबह बारिश हुई. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, मंगलवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई. इस दौरान कोहरा और भयंकर सर्दी रही.अलवर में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रहा. इससे बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर डिवीजन के कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चल रही हैं.

Rain in Delhi: दिल्ली मे एक बार फिर से बदला मौसम कुछ इलाकों में काले बादल के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश तस्वीर हम आपको दिल्ली के रजोकरी की दिखा रहे हैं जहां पर आप देखिए की रजोकरी इलाके में किस तरीके से झमाझम बारिश हो रही है गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर लोग गाड़ी चलाते हुए नजर आ रहे हैं
घने कोहरे, शीत लहर की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो घना कोहरा, शीत लहर के साथ तापमान में गिरावट मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगी. इससे शीत लहर या शीत दिवस कई राज्यों में देखने को मिल सकता है. दिल्ली में भी न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री तक पहुंच गया है. नोएडा गाजियाबाद में भी यह 5 डिग्री के आसपास रहा.
कहां कब शीत लहर, कोहरे की चेतावनी
उत्तराखंड में 27 जनवरी को
हिमाचल प्रदेश में 28 से 31 जनवरी
उत्तर प्रदेश में 27,29 और 30 जनवरी तक
राजस्थान में 28 से 30 जनवरी
बिहार में 29 से 31 जनवरी तक
पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ में 28 से 31 जनवरी

Rain Alert
दिल्ली में बारिश के साथ तूफान का अलर्ट
दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बारिश और गरज के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, DElhi के बेस स्टेशन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है.पालम में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री, लोधी रोड में 8.4 डिग्री, रिज में 8.7 डिग्री और आयानगर में 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
दिल्ली के लिए येलो अलर्ट
मंगलवार सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहने, हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया करते हुए कहा कि दोपहर से दोपहर तक भी हल्की बारिश की एक या दो बौछारें पड़ने, गरज और बिजली गिरने की संभावना है.अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं