Rohit Sharma Breaks Silence On Mumbai Indians Poor Start: आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस के नजरिए से कुछ खास नहीं बीत रहा है. टीम के इसी प्रदर्शन पर अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि आखिर क्या वजह है जो आईपीएल 2024 में मुंबई कि धीमी शुरुआत की प्रमुख वजह है. यही नहीं उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ बतौर कप्तान कैसा सफर रहा उसका भी जिक्र किया है.
36 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मुंबई इंडियंस कि यही कहानी रही है. हमने सीजन की शुरुआत काफी धीमी की है, लेकिन खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ा चीजें भी बदलती गई. मेरे हिसाब से यह तब होता है जब टीम में नए खिलाड़ी होते हैं. पिछले 10 सालों में टीम का कप्तान स्थिर था. हाल के कुछ वर्षों में बदलाव हुई हैं. जिससे खेल पर प्रभाव पड़ा है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
रोहित के मुताबिक अपनी कप्तानी की सफर में वह एक माइंडसेट के साथ आगे बढ़े थे. इस दौरान उन्होंने अन्य लोगों के विचारों को भी जानने की कोशिश की. उन्होंने कहा मुझे पता है आईपीएल किस तरह से काम करता है और एक सफल टीम बनाने के लिए कौन सी चीजें आवश्यक है. यही वजह है कि कुछ चीजों को प्राप्त करने में समय लगता है.
उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि टीम में विदेशी खिलाड़ियों के साथ-साथ बहुत सारे घरेलू खिलाड़ी हैं. हालांकि, मैं इन सब से ज्यादा अच्छी तरह वानखेड़े स्टेडियम को समझता हूं. क्योंकि मैंने यहीं से अपने क्रिकेट करियर का आगाज किया है. मैं यहां बड़ा हुआ हूं. इसलिए मुझे पता है विकेट की कैसी स्थिति है और वहां क्या करना है.
बता दें रोहित शर्मा कि अगुवाई में एमआई की टीम 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है. टीम ने पहले 2013 में ट्रॉफी को अपने नाम किया. इसके बाद 2015, 2017, 2019 और 2022 में भी जीत हासिल करने में कामयाब रही.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं