Babar Azam on T20 World Cup 2024: वनडे विश्व कप के बाद अब टी20 विश्व का इंतज़ार हर क्रिकेट फैंस को है और इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह की आईसीसी टूर्नामेंट के दौरान भारत बनाम पाकिस्तान के बीच का चिरप्रतिद्वंदी मुकाबला जो देखने के लिए मिलेगा. जी हां 1 जून से टी20 विश्व कप के ग्रुप स्टेज के मुकाबलों की शुरुआत हो जाएगी और ये टूर्नामेंट 29 जून तक खेली जाएगी. इस बीच बात पाकिस्तान टीम की बात करें तो न्यूजीलैंड (Babar Azam on PAK vs NZ T20 Series) के खिलाफ टी20 सीरीज से ठीक पहले कप्तान बाबर आज़म ने इस सीरीज को लेकर बात की और साथ ही न्यूजीलैंड क खिलाफ टी20 सीरीज की विश्व कप के नजरिये से क्या ऐहमियत है इसको लेकर भी अपनी बात राखी है,
टी20 विश्व कप को लेकर बाबर ने कहा
पीसीबी के द्वारा एक्स पर पोस्ट किये गए वीडियो में कप्तान बाबर आज़म ने कहा टी20 विश्व कप (Babar Azam on T20 WC 2024 Preparation) से पहले ये हमारे लिए काफी अहम सीरीज है. जैसा की आप जानते हैं हमारे पास बहुत कम मैच हैं. ये सीरीज हमारी तैयारी में मदद करेगी और आपने देखा है हमारी टीम बैलेंस टीम है चाहे आप बल्लेबाज़ी की बात करें या गेंदबाज़ी की और कुछ युवा खिलाड़ी तो कुछ सीनियर खिलाड़ी भी आये हैं जिससे टीम और मजबूत हुई है.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
🗣️ Pakistan captain Babar Azam previews the T20I series against New Zealand
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) April 17, 2024
More details: https://t.co/leYVRRFQ61#AaTenuMatchDikhawan pic.twitter.com/nE5IlOsggd
हमारा प्लान और फोकस टी20 वर्ल्ड कप है. हम कोशिश करेंगे की जैस तरह से हमें (Babar Azam on T20 Series vs NZ) विश्व कप में क्रिकेट खेलना है वैसे ही हम न्यूजीलैंड के खिलाफ भी खेले और अच्छा करें. हमने जो हाल में कैंप किया उससे हमें बहुत फायदा हुआ और इसके फायदे मुकाबले में देखने को मिलेंगे. रिकार्ड्स को लेकर कप्तान बाबर (Babar Azam on Records) ने कहा रिकॉर्ड आपके लिए एक अलग पड़ाव होता है लेकिन पाकिस्तान टीम का जीतना मेरे लिए सबसे अहम होता है उम्मीद करेंगे न्यूजीलैंड के खिलाफ हम ये सीरीज जीतेंगे. अपनी बल्लेबाज़ी को लेकर बाबर ने कहा की मई अपने खेल को एन्जॉय करता हूँ और टीम को मैच कैसे जीता सकता हूँ उसके ऊपर ध्यान देता हूँ.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं