Rishabh Pant: केकेआर (DC vs KKR) के खिलाफ 106 रनों से मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान ऋषभ पंत को तगड़ा झटका लगा है. केकेआर के खिलाफ धीमी ओवर गति रखने के लिए ऋषभ पंत पर 12 लाख नहीं बल्कि इस बार 24 लाख का जुर्माना लगाया गया. बता दें कि इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इमैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए उनपर12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था. बता दें कि केकेआर से मिली हार के बाद दिल्ली की टीम अब प्वाइंट्स टेबल में नौंवे पायदान पर पहुंच गई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि "दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 3 अप्रैल को विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है, चूंकि न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीज़न में दूसरी गलती थी. ऐसे में पंत पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था..इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत का जुर्माना लगाने का फैसला किया गया है. "
मैच की बात करें तो पहले केकेआर ने बल्लेबाजी की थी और 271 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया था. केकेआऱ की ओर से सुनील नरेन ने बवाल मचाया और 85 रन ठोक डाले थे. इसके बाद आंद्रे रसेल ने मोर्चा संभाला था और 19 गेंद पर 41 रनों की पारी खेलने में सफल रहे थे. वहीं, दिल्ली की टीम 166 रन ही बना सकी थी. कैपिटल्स की ओर से कप्तान पंत ने 25 गेंद पर 55 रन बनाए थे. केकेआर के नरेन को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं