- रामघाट रोड के पास लगभग सौ बीघा क्षेत्र में चार मंचों और विशेष वीआईपी लाउंज के साथ आयोजन स्थल तैयार किया गया है
- समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे
- कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर की प्रस्तुति होगी और परिवार के सदस्य भी मंच पर एक साथ नजर आएंगे
उत्तर प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह और सौरभ सिंह सगाई का समारोह अलीगढ़ में भव्य तरीके से आयोजित किया गया है. इसी अवसर पर उनके छोटे भाई सौरभ सिंह वर्मा की रिंग सेरेमनी भी हुई है. रामघाट रोड स्थित तालानगरी के पास करीब 100 बीघा क्षेत्र में विशाल आयोजन स्थल तैयार किया गया है. मेहमानों के स्वागत के लिए भव्य पंडाल बनाया गया है. समारोह स्थल पर चार बड़े मंच तैयार किए गए हैं जहां अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे. मेहमानों की सुविधा के लिए विशेष वीआईपी लाउंज भी बनाए गए हैं.
80 हजार मेहमानों के आने की उम्मीद
आयोजकों के अनुसार समारोह में लगभग 80 हजार मेहमानों के पहुंचने की संभावना है. बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को देखते हुए 657 कारों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है. खानपान के लिए 50 से 60 प्रकार के व्यंजन तैयार किए जाएंगे ताकि मेहमानों को किसी तरह की असुविधा न हो.
सीएम योगी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल
समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेरिटेज स्कूल ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर पहुंचें है और उन्होंने दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद दिया है. उनके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी शामिल हुए. अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, मंत्री धर्मपाल सिंह, जयवीर सिंह, मन्नू कोरी, रजनी तिवारी और बेबी रानी मौर्य सहित कई प्रमुख नेता भी कार्यक्रम में आए.
कैलाश खेर की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र
समारोह में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे. वहीं मंच पर पूरा परिवार एक साथ नजर आएगा. दोनों भाई अपनी होने वाली जीवनसंगिनियों के साथ मौजूद रहेंगे. उनके साथ माता प्रेमलता वर्मा, पिता राजवीर सिंह 'राजू', बड़ी बहन पूर्णिमा सिंह, बहनोई प्रवीण राज सिंह और छोटी बहन श्वेता भी मंच पर रही.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वीआईपी मेहमानों की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. करीब 700 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. समारोह स्थल के 150 मीटर दायरे में आने वाले तीन स्कूलों को भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है. शुक्रवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार और एसएसपी नीरज जादौन ने कार्यक्रम स्थल, पंडाल और हेलीपैड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था.
जानें कौन है मेघना चौधरी
संदीप सिंह यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पोते हैं. मेघना चौधरी दिल्ली पब्लिक स्कूल में उनकी जूनियर थीं. उनके पिता का गाजियाबाद में जूतों का कारोबार है. पूरा परिवार 15 साल से यहां लाजपत नगर में रहता है.दरअसल यूपी सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह जल्द ही गाजियाबाद की मेघना चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. मेघना का परिवार गाजियाबाद के लाजपत नगर में रहता है. खास बात यह है कि दोनों का रिश्ता स्कूल के दिनों में शुरू हुआ था.
अलीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान संदीप सिंह और मेघना की पहचान हुई थी. संदीप उस समय मेघना से सीनियर थे. स्कूल की दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदली और अब दोनों विवाह करने जा रहे हैं
यह भी पढ़ें | मेरठ से सैनिकों के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र समेत कई वीरता सम्मानों पर मिलेगी दोगुनी राशि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं