विज्ञापन

क्या मोहसिन नकवी के हाथों भारत ने उठाई U-19 एशिया कप ट्रॉफी? जानें प्रेजेंटेशन सेरेमनी में क्या हुआ

भारत ने अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया. भारत ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर ऐतिहासिक जीत हासिल की.

क्या मोहसिन नकवी के हाथों भारत ने उठाई U-19 एशिया कप ट्रॉफी? जानें प्रेजेंटेशन सेरेमनी में क्या हुआ
भारत ए टीम ने जीता एशिया कप का खिताब
X (formerly Twitter)

भारत ने फाइनल में पाकिस्तान के एक विकेट से हराकर अंडर 19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया.भारत ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर एक यादगार मैच फिनिश किया. जब भारत ने मैच जीता तो सबके मन मे एक सवाल था कि भारतीय टीम को एशिया कप की ट्रॉफी कौन देगा. दरअसल,  U19 एशिया कप का आयोजन एशियन क्रिकेट काउंसिल करती है, और ऐसे में यह सवाल उठने लगा था कि विजेता भारतीय टीम को ट्रॉफी कौन देगा.

लेकिन मस्कट में U19 एशिया कप 2026 की ट्रॉफी प्रेजेंटेशन के दौरान मोहसिन नकवी वहां मौजूद नहीं थे. इसके बजाय, भारत को अपनी ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंसिल के शेख अब्दुलअजीज बिन सऊद से मिली. ACC के अध्यक्ष मोहसिन नकवी हैं, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन होने के साथ-साथ देश के गृह मंत्री भी हैं.

पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोष भारतीय नागरिकों की हत्या के बाद, भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों ने विरोध जताते हुए उनसे एशिया कप की ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था.  साथ ही, उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' में शामिल भारतीय सुरक्षा बलों के प्रति अपना समर्थन भी जाहिर किया. एशियाई खेलों में पुरुष और महिला क्रिकेट इवेंट्स के दौरान भी, गोल्ड मेडल देने के लिए नकवी वहां मौजूद नहीं थे.

प्लेयर ऑफ द सीरीज बने आर्यवीर सहवाग

अंडर 19 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सहवाग के बेटे आर्यवीर को प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया. बता दें कि आर्यवीर ने पूरे टूर्नामेंट में कमाल की बल्लेबाजी की और 361 रन बनाए. जिसमें उनके नाम एक शतक भी शामिल था, आर्यवीर ने 3 अर्धशतक भी लगाया. फाइनल में आर्यवीर ने 58 रन की अहम पारी खेली थी. 

यह भी पढ़ें | U19 Asia Cup Final: भारत कहां जीत गया मैच? हार के बाद कप्तान फरहान यूसुफ ने खोला राज

यह भी पढ़ें | रोमांच की सारी हदें हुई पार, मनल-मोहित की जोड़ी ने पाकिस्तान के मुंह से छीनी जीत, भारत बना चैंपियन

यह भी पढ़ें | 35 गेंद, 57 रन और पाकिस्तान बेबस! भारत की जीत के बाद गरमाया माहौल, PAK खिलाड़ियों के सामने खड़े होकर मना जश्न

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India U19, Pakistan U19, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com