एशियन क्रिकेट काउंसिल अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर 2026 को भारत और पाकिस्तान टीम के बीच अल अमीरात में खेला गया. जहां भारतीय टीम आखिरी गेंद पर चौका लगाते हुए विजयी बनने में कामयाब रही. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने कुल पांच मुकाबले खेले. जहां उसे चार मुकाबलों में जीत मिली. ब्लू टीम को महज एक मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा. वो हार पाकिस्तान के खिलाफ लीग स्टेज में मिली. भारत की खिताबी जीत के पांच सबसे बड़े कारण के बारे में बात किया जाए, तो वह कुछ इस प्रकार है-
आर्यवीर सहवाग का दमदार प्रदर्शन
अंडर-19 एशिया कप 2026 के खिताब जीतने में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का अहम योगदान रहा. टीम के लिए उन्होंने करीब-करीब सभी मुकाबले में दमदार बल्लेबाजी की. टीम के लिए उन्होंने कुल पांच मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह पांच पारियों में 90.25 की औसत से सर्वाधिक 361 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक देखने को मिला.
टॉप ऑर्डर ने किया शानदार प्रदर्शन
अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन सराहनीय रहा. टीम के लिए सहवाग ने एक शतक और तीन अर्धशतकों के बदौलत 361 रन बनाए. वहीं कैप्टन लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने 60.75 की औसत से 243 रनों का योगदान दिया. उनके बल्ले से भी तीन फिफ्टी निकले. वीके विनीत ने दो फिफ्टी के बदौलत 156 रन बनाए.
गेंदबाजी में इशान सूद ने किया प्रभावित
फाइनल मुकाबले में जरूर इशान मैदान में नहीं उतर पाए. मगर उससे पहले सभी मुकाबलों में उनका प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा. टीम के लिए उन्होंने कुल चार मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह चार पारियों में 12.18 की औसत से 11 विकेट चटकाने में कामयाब रहे. भारत की तरफ से उन्होंने अंडर-19 एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त की.
दबाव में निखरकर सामने आए भारती खिलाड़ी
दबाव में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा. फाइनल मुकाबले में उन्होंने जिस तरह का जज्बा दिखाया. वह काबिले तारीफ है. आखिरी गेंद तक गए मुकाबले में टीम ने दबाव को बेहतरीन तरीके से संभाला और खिताब को अपने नाम करने में कामयाब रही.
निचले क्रम ने दिखाया साहस
अंडर-19 एशिया कप 2026 में टॉप आर्डर के बल्लेबाजों ने ही नहीं, निचले क्रम के खिलाड़ियों ने भी अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता. फाइनल में जब मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया था. तब निचले क्रम के बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी उठाई. 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहित उल्वा ने चौका लगाकर भारत को यादगार जीत दिलाई, जो की दिखाया है कि भारतीय टीम सिर्फ स्टार खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं थी, बल्कि उसके पास गहराई थी.
यह भी पढ़ें- U-19 एशिया कप: पाकिस्तान से हारी बाजी जीता भारत, सहवाग रन-छक्कों के सरताज, नूर विकेट किंग! बने ये रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं